एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उपचुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी को 17,097 मतों से हरा दिया है.

दमोह: मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी को 17,097 मतों से हरा दिया है.

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में 59.9 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिनमें से मुख्य मुकाबला बीजेपी के राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच था. 

2018 में हुए चुनाव में इस सीट से लोधी कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे. इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी. 

शुरू से ही बनाई बढ़त

रविवार को विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पालीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई. मतगणना 26 राउंड तक चली, जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने 17,089 वोटों से जीत दर्ज की. अजय टंडन ने पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह पर बढ़त बना ली थी. इसके बाद हर राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए रहे. इस तरह अजय टंडन को तीसरी बार विधायक बनने का मौका मिल गया.

केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने मतगणना पूरी होने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी. उन्होंने ट्वीट किया कि हम जीते नहीं, पर सीखे बहुत. उधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर अजय टंडन को बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget