एक्सप्लोरर

MP में कांग्रेस ने काटे 6 विधायकों के टिकट तो भड़की बगावत की आग, MLA राकेश मावई बोले- धोखा भूलूंगा नहीं

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के 6 विधायकों ने बगावत कर दी है. इन विधायकों को टिकट न देने का फैसला पार्टी के सर्वे के आधार पर किया गया है.

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को देर रात अपनी दूसरी सूची जारी की थी. इसके बाद से ही पार्टी को कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, कांग्रेस ने अपने छह विधायकों को टिकट नहीं दिया. इसके चलते राज्य में इन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बगावत करने वाले विधायकों में से चार ने नवंबर 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादारों के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव जीते थे. इनमें सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह, ब्यावरा विधायक रामचन्द्र दांगी, गोहद के मेवाराम जाटव और मुरैना के राकेश मावई शामिल हैं. इस सूची में शामिल विधायकों में बड़नगर सीट से मुरली मोरवाल और सेंधवा सीट से ग्यारसीलाल रावत भी शामिल हैं. 

'मेरे परिवार के सिंधिया से संबंध'
इस बीच पार्टी से नाराज राकेश मावई ने शुक्रवार को कहा, "मैं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि मैंने क्या गलत किया कि उन्होंने मुझे टिकट नहीं दिया? मैंने 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव जीता, जबकि मेरे और मेरे परिवार के संबंध कांग्रेस नेता सिंधिया से हैं.

उन्होंने कहा, "मैं एक सच्चा कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़ा हूं. मैंने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के लिए भी काम किया. मैं अन्य प्रत्याशियों की तरह बसपा या बीजेपी से पार्टी में नहीं आया हूं. 2018 में मैंने जिला पंचायत प्रमुख का चुनाव जीता. पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक, मैंने आठ बार चुनाव लड़ा है और कभी हारा नहीं हूं, तो फिर पार्टी मुझ पर विश्वास क्यों नहीं करती?"

मैं इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलूंगा- मुरली मोरवाल 
 वहीं, मुरली मोरवाल ने दावा किया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए 40 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन वह कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे.  उन्होंने कहा, "मैं इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलूंगा." 

इन नेताओं को मिला टिकट
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पार्टी के आंतरिक सर्वे के आधार पर बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी और सेंधवा से मोंटू सोलंकी को मैदान में उतारा है, जबकि सुमावली में कुलदीप सिकरवार, ब्यावरा में पुरूषोत्तम दांगी, गोहद में काशव देसाई और मुरैना से राज्य किसान कांग्रेस प्रमुख दिनेश सिंह गुर्जर को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- टिकट बंटवारे में वसुंधरा का 'दबदबा', पहली लिस्ट में पायलट के 4 करीबी, बीजेपी ने काटे 8 टिकट तो कांग्रेस को 'अपनों' पर ही भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget