एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: टिकट नहीं मिलने पर छलके सरताज सिंह के आंसू, बीजेपी छोड़ी, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

सरताज सिंह ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस का आभारी हूं कि उसने मुझे होशंगाबाद सीट से टिकट दिया है. मैं 58 साल तक बीजेपी में रहा, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने मुझे इस बार टिकट नहीं दिया. मैं जनता के बीच रहकर उसकी और सेवा करना चाहता हूं, इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं.’’

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव से ठीक 20 दिन पहले बीजेपी को करारा झटका दे दिया. 77 साल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह टिकट न मिलने से फूट-फूट कर रो पड़े और चंद ही मिनटों बाद बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये. सरताज सिंह को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया.

सरताज सिंह ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस का आभारी हूं कि उसने मुझे होशंगाबाद सीट से टिकट दिया है. मैं 58 साल तक बीजेपी में रहा, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने मुझे इस बार टिकट नहीं दिया. मैं जनता के बीच रहकर उसकी और सेवा करना चाहता हूं, इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने घर में बैठकर माला नहीं जपना चाहता हूं. मैं लोगों की सेवा करना चाहता हूं.’’

बीजेपी के सिख चेहरे रहे सरताज सिंह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की सिवनी-मालवा से दो बार विधायक बने. वर्तमान में वह इस सीट से विधायक हैं और इस सीट से टिकट मांग रहे थे. हालांकि, इस सीट पर अब तक बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

बीजेपी ने गुरुवार को 32 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की. बीजेपी ने अब तक जारी अपनी तीनों सूचियों में मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 224 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं. अब केवल छह सीटों पर ही प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है. जिनमें सिवनी- मालवा के अलावा पन्ना, लखनादौन, भोपाल उत्तर, महिदपुर और गरोठ शामिल हैं.

सरताज सिंह के समर्थकों ने बताया कि बीजेपी ने वरिष्ठ विधायक सरताज सिंह को सूचित कर दिया है कि उन्हें सिवनी-मालवा से फिर से टिकट नहीं दिया जाएगा. इससे पहले सिंह को मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री पद से साल जून 2016 में कथित रूप से 75 साल की उम्र पार करने की वजह से हटाया गया था. सिंह के आंसू छलकने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने बताया कि सरताज सिंह की तरफ से ऐसा करना अशोभनीय है. सौमित्र ने कहा, ‘‘बीजेपी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. पार्टी ने उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाया, दो बार मध्य प्रदेश का मंत्री बनाया, सांसद (होशंगाबाद से) बनाया एवं विधायक बनाया. इससे ज्यादा वह क्या चाहते हैं?’’ उनकी उम्र की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (सरताज) वानप्रस्थ की उम्र हो गई है. वह वानप्रस्थ आश्रम की बजाय गृहस्थ आश्रम में ही रहना चाहते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget