एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित, बीजेपी पहुंची राज्यपाल के पास

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी BJP विधायक गवर्नर के सामने पेश हुए, गवर्नर ने विधायकों से पूछा कि क्या आप सभी लोग अपनी मर्जी से आए हैं, सभी ने एक सुर में हां कहकर जवाब दियाइसके बाद लालजी टंडन ने कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, लोकतंत्र की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है.

भोपाल: दुनिया भर के लिए मुसीबत बना कोरोना वायरस कांग्रेस के लिए वरदान साबित हो रहा है. कोरोना के बहाने मध्य प्रदेश के बजट सत्र को बिना फ्लोर टेस्ट कराए ही स्पीकर ने 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है. इसके बाद बीजेपी ने सदन में जमकर हंगामा किया और सीधे अपने सभी 106 विधायकों को लेकर राजभवन पहुंच गई. जहां शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी सरकार अल्पमत में है और फ्लोर टेस्ट से भाग रही है, उन्होंने सीएम कमलनाथ को रणछोड़ दास भी बताया. हालांकि अभी भी कांग्रेस के 16 विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किए हैं.

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सत्र हुआ स्थगित मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई, राज्यपाल ने बहुत ही छोटा सा अभिभाषण दिया जो 1 मिनट से भी कम समय का था. वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण के पहले ही बीजेपी विधायक दल के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप अल्पमत की सरकार का अभिभाषण दे रहे हैं. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद बीजेपी अपने सभी विधायकों को विधानसभा से बस में बैठाकर सीधे राजभवन ले गई, जहां राज्यपाल लालजी टंडन के सामने विधायकों की परेड कराई गई और बहुमत में होने का दावा भी किया गया.

राज्यपाल बोले लोकतंत्र की रक्षा मेरी ज़िम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी बीजेपी विधायक लालजी टंडन के सामने उपस्थित हुए. लालजी टंडन ने विधायकों से पूछा कि क्या आप सभी लोग अपनी मर्जी से आए हैं, सभी विधायकों ने एक सुर में हां कहकर जवाब दिया. इसके बाद लालजी टंडन ने कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, लोकतंत्र की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है. इससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर 16 मार्च यानी कि बजट सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट करने का निर्देश दिया था.

फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार पर विधायकों करें मुक्त मध्य प्रदेश मैं चल रही सियासी उठापटक को लेकर सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन इससे पहले सभी 16 विधायक जो बेंगलुरु में बंधक बनाकर रखे गए हैं, उन्हें स्वतंत्र रूप से मुक्त करना होगा. सरकार की दलील है कि जब तक पूरे विधायक नहीं होंगे, तब तक फ्लोर टेस्ट कैसे हो सकता है. सीएम कमलनाथ ने यह भी कहा कि विधानसभा के अंदर पूरी कार्रवाई स्पीकर की देखरेख में होती है, इसलिए फ्लोर टेस्ट भी उन्हीं के विवेक पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें:

कैमिला कैबेलो के हवाना सॉन्ग का कोरोना वर्जन वायरल, आनंद महिंद्रा ने की लड़की की सराहना 

 oronavirus Live Updates: पुणे में अस्पताल से भागा संदिग्ध निकला पॉजिटिव, पुलिस ने घेराव कर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget