एक्सप्लोरर

MP: मंदसौर में सड़कों पर किसान, कर्फ्यू के बावजूद हालात बेकाबू, जानें 10 अपडेट्स

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के आंदोलन पर पुलिस की फायरिंग के बाद हालात बिगड़ गए हैं. मंदसौर के पार्श्वनाथ में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें 5 किसानों की मौत हो गई. फायरिंग के बाद आंदोलन के उग्र होने के डर से मंदसौर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू लगने के बावजूद भी स्थिति बेकाबू है. जिसके चलते विपक्ष लगातार शिवराज सरकार पर निशाना साध रहा है. यहां जानें अबतक की दस बड़ी बातें. 1-डीएम और एबीपी न्यूज़ के पत्रकार पर हमला मंदसौर में दूसरे दिन भी हालात बेकाबू हैं. आज सुबह किसानों को समझाने गए डीएम स्वतंत्र सिंह के साथ उग्र किसानों ने मारपीट की है और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. डीएम किसी तरह खुद को बचाकर निकलने में कामयाब रहे. वहीं इसके थोड़ी ही देर बाद एबीपी न्यूज़ के पत्रकार ब्रिजेश राजपूत और कैमरामैन पर भी उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. 2. सुबह हुआ मृतक किसानों का अंतिम संस्कार इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच आज सुबह मृतक किसानों का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान लोगों का भारी हूजूम उमड़ा हुआ था. यहां एक किसान की शवयात्रा भी निकाली गई थी, इस दौरान उसके शव को तिरंगे से लपेट कर रखा गया था. 3. आज मध्य प्रदेश बंद का एलान आज किसान संगठनों ने मध्य प्रदेश बंद बुलाया है और कांग्रसे भी इसका समर्थन कर रही है. मंदसौर में कर्फ्यू की नौबत हिंसा के बाद आई. पिपरियामंडी बही चौपाटी पर उपद्रवियों की तरफ से आगजनी की गई. पांच जून को भी उपद्रवियों ने ट्रकों का सामान लूट लिया गया था. उपद्रवी जिस जगह से निकले वहां दुकानें तोड़ी गईं और छोटे-छोटे दुकानदार यहां तक की महिलाओं की दुकानों तक को लूट लिया गया. 4. आम जनजीवन पर असर इस हड़ताल के कारण इंटरनेट सेवा तो बंद ही कर दी गई है. इससे दूध और सब्जियों की सप्लाई पूरे सूबे में खासा प्रभावित है. बीते एक हफ्ते में सब्जियों की कीमत में भारी इजाफा हुआ है. सिर्फ प्याज ही है जो 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. 5. सीएम शिवराज का एक-एक करोड़ देने का एलान हालात बिगड़ने के बाद कल देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक किसानों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए देने का एलान किया. पहले ये राशि केवल 10 लाख रुपए थी. वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद देने का भी सीएम ने एलान किया. 6. विपक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. किसान आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष ने शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस से लेकर लेफ्ट तक सभी ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है और सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”BJP के न्यू इंडिया में हक़ मांगने पर हमारे अन्नदाताओं को गोली मिलती है?” 7. एमपी के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी साधा शिवराज पर निशाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ”पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत होना अत्यंत दुखद है, मैं इस घटना ने स्तब्ध हूं. उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं के खिलाफ सत्ता के नशे में मगरूर सरकार तानाशाही तरीके से उनकी आवाज को कुचलना चाहती है. मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, हमारे अन्नदाताओं पर गोली चलाना बेहद दुखदायी और दिल को दहलाने वाला है. मध्यप्रदेश के लिए यह काला दिन है.” 8. आम आदमी ने साधा निशाना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के आम आदमी पार्टी संयोजक आलोक अग्रवाल के ट्वीट को रीट्वीट किया. आलोक अग्रवाल ने ट्वीट किया, ”किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली शिवराज सरकार अब किसानों की हत्या कर रही है. शिवराज बना रहा शवराज.” 9. दो जून से किसान आंदोलन कर रहे हैं किसान मध्य प्रदेश में दो जून से किसान आंदोलन कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी फसलों की सही कीमत मिले और कर्जमाफी हो. तीन जून को शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मिलकर मामला सुलझने का दावा किया था. जिसके बाद एक धड़े ने आंदोलन वापस भी ले लिया था. लेकिन बाकी किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहे. 10. कल प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने आए कल प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने आए. इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ और फिर गोलियां चली, जिसमें पांच किसानों की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गोलियां सीआरपीएफ की तरफ से चलीं वहीं राज्य सरकार कह रही है कि उसने गोली चलाने के आदेश ही नहीं दिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget