एक्सप्लोरर

Aero India 2021: 'मेड फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र के साथ शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस शो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ से आस से देख रही है. अब भारत अपने मित्र देशों को हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट्स और हथियार निर्यात करना चाहता है.

नई दिल्ली: भारत अब खुद के लिए ही हथियार नहीं बनाएगा बल्कि दुनिया को भी निर्यात करने के लिए तैयार है यानि मेक इन इंडिया से आगे निकलकर अब भारत 'मेड फॉर द वर्ल्ड' के लिए तैयार है. इसी आगाज के साथ एशिया का सबसे बड़ा एयरो-स्पेस और डिफेंस शो यानि एयरो-इंडिया2021 बेंगलुरू में शुरू हुआ (3-5 फरवरी). रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूरी दुनिया अब भारत की तरफ बड़े ही आस से देख रही है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगुलरू में एयरो-इंडिया के 13वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का विजन है रक्षा क्षेत्र में भारत को एक अहम मुकाम हासिल करना ताकि डिजाइन से लेकर प्रोडेक्शन तक में सरकारी और निजी कंपनियों की भागीदारी हो. इसके लिए भारत ने वर्ष 2024 तक 1.76 लाख करोड़ का टर्न-ओवर रखा है जिसमें 35 हजार करोड़ अकेले हथियारों के निर्यात के लिए है.

रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि भारत को कई मोर्चो पर खतरा है, जिसमें स्टेट स्पोंसर टेरेरजिज्म (पाकिस्तान से) और सीमा पर एक-तरफा स्टेट्स क्यो यानि-यथा-स्थिति बदलना है (चीन द्वारा), लेकिन भारत के सैनिकों ने दिखा दिया है कि अपने सीमाओं की रखवाली कैसे की जाती है. और ये सब कुछ संभव हो पाया है भारत की रक्षा-क्षमताओं के कारण. इसीलिए, अब भारत अपने मित्र-देशों को हथियार, फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर निर्यात करना चाहता है.

उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखो की मौजूदगी में भारत के स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस, ट्रेनर एयरक्राफ्ट्स--एचटीटी40, आईजेटी, हॉक--डोरनियर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स ने फ्लाईग-डिस्पिले में हिस्सा लिया. इसे आत्मनिर्भर फ्लाईट फॉर्मेशन का नाम दिया गया. हेलीकॉप्टर्स में एचएएल यानि सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के एएलएच-धुव्र, लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीएच) और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) ने उड़ान भरी. भारत ने सभी स्वदेशी एयरक्राफ्टस और हेलीकॉप्टर्स को निर्यात करने का प्लान तैयार कर रखा है. कई देशोे ने इन प्लेटफॉर्म्स में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. एयरोइंडिया के दौरान एक डिफेंस-एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट भी जारी किया गया. जिसमें एयरक्राफ्ट्स के अलावा मिसाइल, रडार, मिलिट्री-ट्रक्स और युद्धपोत तक भी दिए गए हैं जिन्हे भारत मित्र-देशों को एक्सपोर्ट करना चाहता है.

फ्लाइंग-डिस्पिले में भारत में ही रूस की मदद से तैयार की जा रहे सुखोई फाइटर जेट्स, अमेरिका से लिए गए सी-17 ग्लोबमास्टर, जगुआर ने भी हिस्सा लिया, लेकिन इस फ्लाइंग-डिस्पिले की शुरूआत हुई हाल ही में फ्रांस से लिए गए तीन रफाल लड़ाकू विमानों से. वायुसेना की हेलीकॉप्टर एरोबिक्स टीम (सारंग) और एयरक्राफ्ट टीम (सूर्यकिरन) ने भी फ्लाईंग डिस्पिले में करतब दिखाकर उद्धाटन सेरेमनी में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

ओपनिंग सेरेमनी में करीब 60 देशों के राजदूत, राजनयिक और मिलिट्री-अटैचे मौजूद थे. इसके अलावा एशिया की सबसे बड़ी एयरो-स्पेस प्रदर्शनी में 600 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 78 विदेशी कंपनियां हैं.

रक्षा मंत्री ने विदेशी मेहमानों का आहवान करते हुए कहा कि भारत में निवेश की प्रबल संभावनाएं हैं--खास तौर से एयरो-स्पेस इंटस्ट्री में. ऐसे में विदेशी कंपनियां भारत की सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर अपने उपक्रम मेक इन इंडिया के भारत में ही लगाए.

उद्घाटन समारोह के दौरान ही रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच वायुसेना के लिए 83 एलसीए तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट्स का करार भी हुआ. करीब 83 हजार करोड़ का ये सौदा मेक इन इंडिया के तहत अबतक का सबसे बड़ा रक्षा-करार है.

Farmers Protest: विदेश मंत्रालय ने रिहाना, ग्रेटा को दी नसीहत, अक्षय कुमार बोले- झगड़ा लगाने वालों से दूर रहें 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget