एक्सप्लोरर

Farmers Protest: रिहाना ने किया किसानों का समर्थन तो बहस में कूदे अक्षय कुमार, कहा- झगड़ा लगाने वालों से दूर रहें

Farmers Protest: किसान बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. सोशल मीडिया पर जब पॉप स्टार रिहाना उनके समर्थन में उतरीं तो ये मामला और बढ़ गया. अब अक्षय कुमार भी इस बहस में कूद पड़े हैं. जानिए अक्षय कुमार ने इस पर क्या कहा है...

किसानों आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्वीट के बाद बवाल मचा हुआ है. अब इस बहस में अक्षय कुमार भी कूद पड़े हैं. मामला इतना बढ़ गया है कि आज विदेश मंत्रालय को आज इस पर नसीहत जारी करनी पड़ी है.  विदेश मंत्रालय को ही अपना समर्थन देते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि जो लोग मामले को बिगाड़ने मे लगे हैं उन पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है.

अक्षय कुमार ने आज ट्विटर पर लिखा, ''किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें.''

विदेश मंत्रालय ने कहा- कुछ लोग एजेंडा चला रहे

विदेश में बैठी शख्सियतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने का कहना है कि इन प्रदर्शनों को लेकर कुछ ताकतें अपना एजेंडा चला रही हैं. इन मुद्दों पर कोई भी राय रखने से पहले बेहतर होगा कि वो पूरी जानकारी हासिल करें. विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बिना जानकारी के कमेंट को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है.

विदेश मंत्रालय ट्विटर पर  #Indiatogether #IndiaAgainstPropoganda हैशटैग को प्रमोट कर रहा है. आज विदेश मंत्रालय के बयान के बाद कई बडे़ सितारे इसका समर्थन कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा, ''हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि इन विरोधों को भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार और राजनीति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए, और गतिरोध को हल करने के लिए सरकार और संबंधित किसान समूहों के प्रयासों को. ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, हम आग्रह करेंगे कि तथ्यों का पता लगाया जाए और मुद्दों की एक उचित समझ पैदा की जाए. सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियों का प्रलोभन, खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा करना न तो सटीक है और न ही जिम्मेदार है.'' विदेश मंत्रालय का पूरा बयान यहां पढ़ें-

किसान आंदोलन पर रिहाना ने क्या कहा-

रिहाना ने मंगलवार को आंदोलन से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?'' रिहाना ने इसके साथ #FarmersProtest का इस्तेमाल किया.

रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

यह भी पढे़ं-

जानिए कौन हैं रिहाना जिन्होंने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट तो मच गया बवाल

क्या पॉप स्टार रिहाना मुसलमान हैं? Google में सर्च कर रहे लोग, जानिए क्या है Rihanna का Religion

Vamika Meaning: बेटी वामिका को बाहों में निहारते विरुष्का की पहली फैमिली फोटो वायरल, जानिए क्या है बच्ची के नाम का मतलब

पॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन, अबतक इन ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने उठाई आवाज़

कौन हैं Andy Jassy जो संभालने जा रहे हैं Amazon की कमान, जानें उनके बारे में सबकुछ

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget