एक्सप्लोरर

लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवणे होंगे देश के थलसेना प्रमुख, 31 दिसम्बर को रिटायर होंगे बिपिन रावत

एम एम नरवणे के नाम की घोषणा से पहले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को सेना प्रमुख बनाने जाने की चर्चा थी. लेकिन अब सब चर्चाओं पर विराम लग गया है.

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवणे देश के 28वें थलसेना प्रमुख होंगे. सोमवार को सरकार ने नरवणे के नाम की घोषणा की. नरवणे 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे. चीन मामलों के जानकार माने जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे फिलहाल वाईस चीफ (सहसेना प्रमुख) के पद पर तैनात हैं.

बता दें कि नरवणे वही सैन्य अधिकारी हैं जिन्होनें सेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ (सीइनसी) के पद पर रहते हुए ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि अगर चीन हमारी सीमाओं में सौ बार घुसपैठ करता है तो हमारी सेना दो सौ बार करती है. कोलकता (फोर्ट विलियम) स्थित पूर्वी कमान की जिम्मेदारी उत्तर-पूर्व में चीन से सटी सीमाओं की रखवाली है.

माने जाते हैं कड़क अधिकारी

साल 1980 में सेना की सिख लाईट (सिखलाई) इंफेंट्री से अपने सेवाएं देश को देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे इसी साल सितबंर के महीने में सेना के वाईस चीफ बनाए गए थे. इससे पहले भी पूर्वी कमान के सीइनसी और ट्रेनिंग कमांड के कमांडर भी रह चुके हैं. नरवणे को जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में एंटी-टेरेरिस्ट ऑपरेशन्स में भी खासी महारत हासिल है. नरवणे श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स (आईपीकेएफ) का भी हिस्सा थे. डिफेंस‌ एंड मैनेजमेंट में एमफिल कर चुके नरवणे म्यांमार में भारत के डिफेंस अटैचे भी रह चुके हैं.

महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले नरवणे को सेना में नो-नॉनसेंस और एक कड़क अधिकारी माना जाता है. कहा जाता है दिल्ली का एरिया कमांडर रहते हुए उन्होनें एक बार सरकार के मौखिक बयान को ना मानते हुए साफ कह दिया कि वे लिखित आदेश का ही पालन करते हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के नाम की भी थी चर्चा

नरवणे के सेना प्रमुख बनने से उन कयासों पर विराम लग गया है जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे उत्तरी कमान (उधमपुर) के सीइनसी, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को सेना प्रमुख बनाने जाने की चर्चा थी. नरवणे को सेना प्रमुख बनाकर सरकार ने एक बार फिर सबसे सीनियर जनरल को सेना की कमान सौंपी हैं. तीन साल पहले जब जनरल बिपिन रावत को सेना प्रमुख बनाया था तब वे वरिष्टता में तीसरे स्थान पर थे.

माना जा रहा है कि सरकार जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बना सकती है. सीडीएस की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस‌ साल 15 अगस्त को लाल किले पर अपने भाषण के दौरान की थी.

नागरिकता कानून पर बवाल के बीच प्रणब मुखर्जी की नसीहत- सरकारों को सबको साथ लेकर चलना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget