एक्सप्लोरर

चीन के वुहान में कोविड-19 से ठीक हुए 90 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों में खराबी

चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला था. शहर के प्रमुख अस्पताल से ठीक हुए कोविड-19 मरीजों के नमूनों में से 90 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है.

बीजिंग: चीन में महामारी के केंद्र में रहे वुहान शहर के एक प्रमुख अस्पताल से ठीक हुए कोविड-19 मरीजों के एक समूह के लिए गए नमूनों में से 90 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है, जबकि पांच प्रतिशत मरीज दोबारा संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारन्टीन में हैं. मीडिया में बुधवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई.

वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनन अस्पताल की गहन देखभाल इकाई के निदेशक पेंग झियोंग के नेतृत्व में एक दल अप्रैल से ही ठीक हो चुके 100 मरीजों को फिर से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहा है. एक साल चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले चरण का समापन जुलाई में हुआ. अध्ययन में शामिल मरीजों की औसत उम्र 59 साल है.

सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक पहले चरण के नतीजों के मुताबिक 90 प्रतिशत मरीजों के फेफड़े अब भी खराब स्थिति में हैं. जिसका मतलब यह है कि उनके फेफड़ों से हवा के प्रवाह और गैस विनिमय का काम अब तक स्वस्थ लोगों के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है.

ठीक हुए कुछ मरीजों को ऑक्सीजन मशीन की जरूरत पड़ रही है- डॉक्टर

पेंग के दल ने मरीजों पर छह मिनट टहलने की जांच की. उन्होंने पाया कि बीमारी से ठीक हुए लोग छह मिनट की अवधि में 400 मीटर ही चल सके जबकि स्वस्थ्य लोगों ने इस दौरान 500 मीटर की दूरी तय कर सकते थे. बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज मेडिसिन के डोंगझेमिन अस्पताल के डॉक्टर लियांग टेंगशियाओं को उद्धृत करते हुए खबर में कहा गया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के तीन महीने बाद भी ठीक हो चुके कुछ मरीजों को ऑक्सीजन मशीन की जरूरत पड़ती है.

लियांग का दल भी ठीक हो चुके 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों से मिलकर उनके बारे में जानकारी जुटाने के काम में लगा है. नतीजों में यह भी सामने आया कि नये कोरोना वायरस के खिलाफ बनी एंटीबॉडीज भी 100 मरीजों में से 10 फीसदी में अब नहीं थीं. खबर में कहा गया कि कोविड-19 न्यूक्लीइक एसिड जांच में उनमें से पांच प्रतिशत के नतीजे नकारात्मक मिले लेकिन इम्यूनोग्लोबुलिन एम (आईजीएम) जांच में उनमें संक्रमण मिला जिसके बाद उन्हें फिर से पृथक-वास में जाना पड़ा.

मरीजों के प्रतिरोधी तंत्र अब भी ठीक हो रहे हैं- पेंग

जब कोई विषाणु हमला करता है तो प्रतिरोधी तंत्र के आम तौर पर सबसे पहली एंटीबॉडी आईजीएम बनती है. आईजीएम जांच में सकारात्मक नतीजे मिलने का आशय आम तौर पर यह है कि व्यक्ति अभी विषाणु से संक्रमित हुआ ही है. यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इसका मतलब यह है कि ये लोग फिर से संक्रमित हो गए हैं. पेंग ने कहा, “यह नतीजे दिखाते हैं कि मरीजों के प्रतिरोधी तंत्र अब भी ठीक हो रहे हैं.”

खबर में कहा गया कि मरीज अवसाद और कलंक की भावना से जूझ रहे हैं. ठीक हो चुके अधिकतर मरीजों ने बताया कि उनके परिवार वाले अब भी एक मेज पर बैठकर उनके साथ खाना खाने के इच्छुक नहीं थे. इसमें कहा गया कि ठीक हो चुके मरीजों में से आधे से कम ही काम पर लौटे.

यह नतीजे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण सबसे पहले वुहान में ही सामने आया था.

यह भी पढ़ें. 

मुंबई: 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कल तक भारी बारिश का अनुमान, लोगों से घरों में रहने की अपील

सुशांत सिंह राजपूत मामला: ED ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए भेजा समन, 7 अगस्त को होना होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget