एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: ED ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए भेजा समन, 7 अगस्त को होना होगा पेश

सुशांत सिंह राजपूत केस में ED ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत मौत के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रितेश शाह और चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से पूछताछ की थी.

ईडी सुशांत राजपूत के पैसे और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच कर रही है. इस बीच आज केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सौंप दी. इस मामले को लेकर महाराष्ट्र और बिहार पुलिस में काफी विवाद देखने को मिला है.

बता दें कि दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की.

उन्होंने कहा है, ‘‘रिया, सुशांत के साथ रहा करती थी. आठ जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात, काफी सामान और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज चली गयी थी.’’

सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. इसी लेनेदेन की जांच ईडी कर रही है.

सुशांत सिंह मौत मामले पर बिहार के एडवोकेट जनरल ने कहा- मेरा अनुभव कहता है, सुप्रीम कोर्ट CBI को सौंप देगी केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget