एक्सप्लोरर

मुंबई: 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कल तक भारी बारिश का अनुमान, लोगों से घरों में रहने की अपील

बुधवार को मुंबई में कई इलाकों में लगातार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग ने कल तक शहर में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया. इस वजह से बुधवार को आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ. पेड़ टूट गए और सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से जगह जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को 107 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. आज रात को भी भारी बारिश और तेज हवा चल सकती है. विभाग ने मुंबई में कल यानी छह अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और तैयार रहने का निर्देश दिया क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कल भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुंबई तेज हवा और अत्यधिक भारी बारिश से घिर गया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं, खासकर पत्रकारों को सुरक्षित रहने की अपील कर रहा हूं जो इसे कवर करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’जबकि हमने सभी को घर में रहने के लिए कहा है, पुलिस और शहरी/ग्रामीण स्थानीय निकाय कर्मचारी सड़कों पर हैं और तूफानी से निपट रहे हैं.”

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि वे घरों में रहें. पुलिस ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक बाहर न निकलें. बता दें कि मुंबई के कोलाबा में 22.9 सेमी बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज में सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच 8.8 सेमी बारिश हुई. लगातार बारिश के बाद हिंदमाता इलाके और विलसन कॉलेज में सड़कों पर पानी जमा हो गया. कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है.

बीएमसी ने बताया कि मूसलाधार बारिश के मद्देनजर सीएसटी और कुर्ला के बीच नगरपालिका स्कूलों में अस्थायी आश्रयों को खोला गया है. इसके चपेट में आने वाले इलाकों के लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है.

वहीं एनडीआरएफ ने कहा कि बारिश के बाद रेल पटरियों पर पानी जमा होने की वजह से दो स्थानीय ट्रेनें मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच फंस गई. सीएसटी से कर्जत जाने वाले पहले लोकल से 150 यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों ने बचाया. लगभग 100-120 अभी भी अंदर हैं. कर्जत से सीएसटी की ओर आने वाले एक दूसरे लोकल ट्रेन को मस्जिद स्टेशन से 60 मीटर दूर रोक दिया गया. 22 लोगों को अब तक बचाया गया है.

सुशांत सिंह मामले में बड़ा खुलासा, अभिनेता के अपने परिवार वालों से नहीं थे ठीक संबंध 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget