एक्सप्लोरर

यूपी: लखनऊ के टुंडे कबाब पर कोरोना वायरस हावी, मेन्यू से गायब हुई सबसे मशहूर डिश

115 साल पुरानी ये दुकान मुगलई स्वाद का खाना परोसने के लिए जानी जाती है. इतने वक्त में यह पहला मौका है, जब टुंडे कबाबी की सिग्नेचर डिश में बदलाव किया गया हो.

लखनऊ: न केवल लखनऊ बल्कि देश-दुनिया में अपने बेहतरीन जायके के लिए पहचाने जाने वाले टुंडे के कबाब पर कोरोना का असर साफ दिख रहा है. अब टुंडे कबाब खाते वक्त आपको फिलहाल वो स्वाद नहीं मिलेगा. दरअसल मांस की बिक्री पर प्रतिबंध के चलते यहां का सबसे मशहूर ब्लैक बफैलो कबाब बंद कर दिया गया है. ऐसे में ग्राहक मजबूरी में चिकन या मटन के कबाब ले रहे हैं.

115 साल पुरानी ये दुकान मुगलई स्वाद का खाना परोसने के लिए जानी जाती है. इतने वक्त में यह पहला मौका है, जब टुंडे कबाबी की सिग्नेचर डिश में बदलाव किया गया हो. कोरोना संक्रमण काल में 90 दिनों के अभूतपूर्व बंद के बाद लखनऊ के प्रतिष्ठित कबाब बनाने वाले नवाबी युग के भोजनालय में बहुत कुछ बदल गया है. सबसे महत्वपूर्ण 115 साल पुरानी लोगों की पंसद मुंह में पिघले जाने वाले कबाब, अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं.

टुंडे कबाबी के मालिक मोहम्मद उस्मान ने सिग्नेचर डिश को चिकन कबाब में बदलाव को मजबूरी बताया है. लॉकडाउन के बाद से शहर में वो मांस बिकना बंद हो गया है, जिससे गलावत कबाब बनाए जाते थे. हालांकि, चिकन के साथ-साथ मटन कबाब भी परोसे जा रहे हैं. मुहम्मद उस्मान ने बताया कि लॉकडाउन के बाद एक बार फिर कबाब मिलने से लोगों में खुशी है. लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे. हालांकि, पहले के मुकाबले भीड़ बहुत कम है और मार्केट में लोग भी कम आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget