एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज, स्मृति ईरानी की पुरानी तस्वीर शेयर कर कहा- LPG की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में स्मृति ईरानी तत्कालीन सरकार के खिलाफ एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. इस तस्वीर में बीजेपी के कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी और कुछ अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिए. उन्होंने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें स्मृति और बीजेपी के कुछ अन्य नेता और कार्यकर्ता पहले की यूपीए सरकार के खिलाफ एलपीजी सिलेंडर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं क्योंकि वे एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं.’’ दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी. सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी.

हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है. इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा. कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है.

2019 के सिंतबर महीने से अबतक छठी बार वृद्धि

2019 के सिंतबर महीने से अबतक आयल कंपनियों ने छठी बार कूकिंग गैस के दाम में इजाफा किया है. पिछली बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2020 के जनवरी महीने में बढ़ाया गया था. एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने की पहली तारीख को निर्धारित की जाती हैं. दरों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन और विदेशी मुद्रा के उतार चढ़ाव को देखते हुए किया जाता है. सरकार उपभोक्ताओं को 12 सिलेंडर तक ही सब्सिडी देती है. उसके बाद उन्हें बाजार दर से खाना बनाने के लिए ईंधन खरीदना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget