एक्सप्लोरर

गैस सिलेंडर सस्ता, RTGS/NEFT करने पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रेनों का बदला समय, जानें आज से क्या कुछ बदल गया

रेलवे ने अपनी करीब 7 हज़ार ट्रेनों का समय बदल दिया है. रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड को 5 मिनट से लेकर 3.25 घंटे तक बढ़ा दिया है. जिसकी वजह से टाईम टेबल बदला गया है.

नई दिल्ली: आज महीना बदलने के साथ ही कई नियम बदल गए हैं. रेलवे ने 250 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किए हैं. आरबीआई ने ट्रांजेक्शन पर लगने वाली फीस से संबंधित नियमों में बदलाव किए हैं. गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम की है. वहीं ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा और मारुति ने कार के दामों में इजाफा किए हैं.

सस्ता हुआ गैस आज से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100.50 रुपये की कमी की गई है. उपभोक्ताओं को आज से 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी है.

ट्रेन के समय में बदलाव रेलवे ने रविवार को कहा कि आज से वह अपनी नई समय सारणी लागू करने जा रहा है. उत्तरी रेलवे ने 267 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. रेलवे जोन ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर दो नई तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की है. चार ट्रेनों के गंतव्य को विस्तारित किया गया है. देहरादून-नयी दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा जंक्शन तक और अलीगढ़ मुराबाद पैसेंजर गजरौला तक जाएगी. रेलवे जोन ने 148 ट्रेनों का प्रस्थान समय बदल दिया है जबकि 93 ट्रेनों का प्रस्थान समय पहले कर दिया गया है. अन्य जोन में भी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है.

आरटीजीएस-एनईएफटी आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली के जरिये पैसा भेजना आज से सस्ता हो गया है. रिजर्व बैंक ने इस तरह के ट्रांजेक्शन पर बैंकों के ऊपर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है. रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली से लेनदेन पर शुल्क हटाने की घोषणा की.

रीयल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) प्रणाली का इस्तेमाल बड़ी राशि के लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है. वहीं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली का उपयोग दो लाख रुपये तक की राशि के लेनदेन के लिए होता है.

आरबीआई ने इसमें भी किया बदलाव आज से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) के कर्ज के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित की है. आरबीआई ने पिछले दिनों कहा था कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) द्वारा एक जुलाई से आरंभ होने वाली तिमाही में उनके कर्जदारों के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी लागू होगी.

नॉन सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता हुआ, 737.50 की बजाए 637 रुपये का मिलेगा

कार की कीमतों में इजाफा ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आज से कार की कीमतों में भी बदलाव किए हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की कीमत में 36 हजार रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनी के इस फैसले के बाद स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी. मारुति सुजुकी इंडिया ने सेडान कार की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधीनगर में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा ढहा, 10-12 लोगों के फंसने की आशंका
गांधीनगर में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा ढहा, 10-12 लोगों के फंसने की आशंका
रेड फोर्ट ब्लास्टः NIA चार्जशीट में ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक’ का जिक्र, जानें क्या है?
रेड फोर्ट ब्लास्टः NIA चार्जशीट में ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक’ का जिक्र, जानें क्या है?
विधानसभा अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार पर भड़के रेवंत रेड्डी, विधायकों को दी चेतावनी
विधानसभा अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार पर भड़के रेवंत रेड्डी, विधायकों को दी चेतावनी
TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला, ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर
TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला! ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget