एक्सप्लोरर

लोकपाल सदस्य जस्टिस एके त्रिपाठी का कोरोना वायरस से निधन, संक्रमित बेटी भी AIIMS में भर्ती

देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 37,776 पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,411 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: लोकपाल सदस्य जस्टिस एके त्रिपाठी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है. वह राजधानी दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. देश में कोरोना वायरस के कारण हुई यह पहली हाईप्रोफाइल मौत है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके एके त्रिपाठी ने जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अंतिम सांस ली. वह 62 साल के थे. जस्टिस त्रिपाठी दो अप्रैल से एम्स में भर्ती थे. वह लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे. कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी बेटी अभी भी एम्स में भर्ती हैं. शनिवार रात 8 बजे ली अंतिम सांस रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालत बिगड़ने के बाद जस्टिस त्रिपाठी पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे. उन्होंने रात आठ बजे अंतिम सांस ली. त्रिपाठी पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, और एम्स में भर्ती किए जाने के बाद से ही वह आईसीयू में थे. बाद में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां ज्यादातर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मुहैया कराया जाता है. लेकिन हाल ही में इसे कोविड-19 समर्पित अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया था. यहां ले जाए गए वह पहले मरीज थे. जस्टिस त्रिपाठी ने बिहार में एक अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी काम किया था. बाद में उन्हें पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश और फिर मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया. उन्हें पिछले साल मार्च में लोकपाल का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया था. ये भी पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स का सम्मान: आज पूरे देश में उड़ेंगे लड़ाकू विमान, अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल कोरोना पर महाराष्ट्र और पंजाब आमने-सामने, अशोक चव्हाण बोले- नांदेड़ में पंजाब की गलती से फैला संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget