एक्सप्लोरर

कोरोना पर महाराष्ट्र और पंजाब आमने-सामने, अशोक चव्हाण बोले- नांदेड़ में पंजाब की गलती से फैला संक्रमण

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में कोरोना के 20 संक्रमित मरीज मिले हैं.पंजाब में कुल केस 914 पर पहुंच गए हैं जिनमें से आधे से ज्यादा यानी 496 श्रद्धालु हैं.

नई दिल्ली: पंजाब में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर पंजाब सरकार और घिर गई है. महाराष्ट्र के नांदेड़ से जो श्रद्धालु वापस लाए गए वो बड़े पैमाने पर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आरोप लगा रहे हैं कि नांदेड़ में कोरोना पंजाब की गलती से फैला. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का ये पंजाब सरकार पर सीधा हमला है.

वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में कोरोना के 20 संक्रमित मरीज मिले हैं. जिसके बाद गुरुद्वारे के परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है. आरोप है कि श्रदालुओं को लेने जो 78 बसें और स्टॉफ आया था उन्हीं के जरिए नांदेड़ में कोरोना संक्रमण फैला. अब तक पंजाब सरकार कहती रही है कि नांदेड़ से आए कोरोना पीड़ितों की वजह से कोरोना पंजाब में फैला है.

पंजाब में आधे से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज श्रद्धालु

बता दें कि लॉकडाउन के वक्त नांदेड़ में सिख श्रद्धालु फंस गए थे जिन्हें गुरुद्वारे में ही ठहराया गया था. लेकिन 24 अप्रैल को नांदेड़ से श्रदालुओं को पंजाब लाने का सिलसिला शुरू हुआ. 26 अप्रैल को पहला जत्था वापस लौटा. करीब साढ़े तीन हजार श्रदालुओं को लाया गया. इसी दौरान हुई लापरवाही से पंजाब में अचानक ही केस बढ़ते गए. अब हालत ये है कि पंजाब में कुल केस 914 पर पहुंच गए हैं जिनमें से आधे से ज्यादा यानी 496 श्रद्धालु हैं. जबकि अभी सैंकड़ों श्रद्धालुओं की रिपोर्ट आनी बाकी है.

खतरनाक बात ये है कि ये श्रद्धालु पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में फैल गए जिससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है. एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले ये रिपोर्ट दिखाई थी कि किस तरह पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण पंजाब कोरोना बम बना गया है. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के बाद सरकार जागी तो लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी क्योंकि सरकार गलतियों का पहाड़ लगा चुकी थी. इन्हीं गलतियों का नतीजा है कि अब तक कोरोना रोकने में सबसे आगे रहा पंजाब अचानक ही कोरोना की चपेट में आ गया है और महाराष्ट्र को पंजाब पर उंगली उठाने का मौका मिल गया है.

यह भी पढ़ें-

COVID-19: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 790 नए केस, पॉजिटिव मामले 12000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget