एक्सप्लोरर

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में आया महाभियोग प्रस्ताव, स्पीकर ओम बिरला ने किया स्वीकार, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Lok Sabha Speaker Om Birla: जस्टिस वर्मा के खिलाफ जांच के लिए बनी कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज अरविंद कुमार, हाई कोर्ट के जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. बी. आचार्य शामिल हैं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. इस तीन सदस्य कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के एक जज, हाई कोर्ट के एक जज और एक वरिष्ठ वकील को शामिल किया गया है. लोकसभा स्पीकर ने कमेटी से कहा है कि वह जल्द यह रिपोर्ट सदन के सामने रखे.

लोकसभा में दिए गए महाभियोग प्रस्ताव नोटिस में जस्टिस वर्मा के आचरण और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इसी आधार पर महाभियोग केसरी उनको हटाने की सिफारिश की गई है. यह प्रस्ताव सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों के सांसदों की ओर से संयुक्त रूप से लोकसभा में पेश किया गया था, जिसे स्पीकर ने नियमों के तहत स्वीकार कर प्रक्रिया के तहत कमेटी का गठन कर दिया है.

लोकसभा अध्यक्ष की गठित समिति में कौन-कौन शामिल?

स्पीकर की ओर से गठित इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार, हाई कोर्ट के जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. बी. आचार्य शामिल हैं. समिति आरोपों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट स्पीकर को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की संसदीय कार्यवाही तय होगी.

आखिर क्या है पूरा मामला?

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा पर आरोप है कि मार्च, 2025 में दिल्ली के 30, तुगलक क्रेसेंट स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने की घटना हुई. दमकल विभाग और पुलिस जब मौके पर पहुंचे, तो स्टोर रूम और परिसर के आसपास जली और आधी जली 500 रुपये के नोटों की गड्डियां पाईं गईं. NDMC के सफाईकर्मियों ने भी आस-पास कचरे से जले नोटों के टुकड़े मिलने की पुष्टि की, जो आग लगने से कुछ दिन पहले और बाद तक मिलते रहे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी एक कमेटी का गठन किया और उस कमेटी की रिपोर्ट को सरकार के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया.

क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

संसदीय नियमों के मुताबिक, समिति आरोपों की जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपेगी. अगर समिति की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं, तो महाभियोग प्रस्ताव संसद के पटल पर लाया जाएगा. इसके बाद लोकसभा में इस पर बहस होगी. रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान जस्टिस वर्मा को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा और तमाम तथ्यों को देखने के बाद में प्रस्ताव को पास करने का फैसला होगा.

क्या रहा है महाभियोग का इतिहास?

भारत के संसदीय इतिहास में अब तक केवल दो मामलों में महाभियोग प्रस्ताव पर संसद ने गंभीरता से विचार किया है. पहला मामला जस्टिस वी. रामा स्वामी (1993) का था, जिन पर पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे, लेकिन लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण प्रस्ताव पारित नहीं हो सका. दूसरा मामला जस्टिस सौमित्र सेन (2011) का था, जिन पर न्यायाधीश बनने से पहले वकील रहते हुए ट्रस्ट की राशि का दुरुपयोग करने के आरोप थे; राज्यसभा ने महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया था, लेकिन लोकसभा में मतदान से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिससे प्रक्रिया समाप्त हो गई थी.

यह भी पढ़ेंः पुरुषों के लिए 6 और महिलाओं के लिए सिर्फ 3 सीट... सेना की भर्ती पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, बोला- लिंग के आधार पर सेलेक्शन नहीं...

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget