एक्सप्लोरर

Lok Sabha Session: कल से शुरू होगा 18वींं लोकसभा का पहला सत्र, पीएम मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ

Lok Sabha Session: नई सरकार बनने के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से शुरू होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेने वाले हैं. इसके बाद स्पीकर पद के लिए भी चुनाव होगा.

18th Lok Sabha First Session: नई सरकार बनने के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेने वाले हैं. इसके बाद स्पीकर पद के लिए भी चुनाव होगा. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगी. 

लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनी, जिसके बाद ये पहला सत्र है. इस 18वीं लोकसभा में एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है. इसमें भाजपा के पास 240 सीटें हैं, जो के बहुमत के आंकडें से कम है. विपक्षी दल इंडिया अलायंस के पास 234 सीटें है, जिसमें से केवल कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं.

पहले पीएम मोदी लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण की बात करें तो पीएम मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य कल (24 जून) सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. पहले पीएम द्वारा शपथ ली जाएगी. उनके बाद  मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे. इसके बाद विभिन्न राज्यों के सांसद वर्णमाला के क्रम में शपथ लेंगे. यानी की सबसे असम राज्य के सांसद शपथ लेंगे तो अंत में पश्चिम बंगाल के सांसद. 18वीं लोकसभा के पहले प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद सहित 280 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. वहीं दूसरे दिन 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे.

प्रोटेम स्पीकर नियुक्त को लेकर दिख सकता है असर 

बीजेपी नेता और सात बार से सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने को लेकर विवाद का असर सत्र के पहले दिन दिखने की संभावना है. क्योंकि विपक्ष द्वारा इसकी कड़ी आलोचना की गई है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने कांग्रेस सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश के दावे को इस पद के लिए नजरअंदाज किया. वहीं इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि महताब लगातार सात बार से लोकसभा सदस्य रहे, इसलिए वह इस पद के लिए योग्य कैंडिडेट हैं. 

कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाना चाहता है विपक्ष

वहीं विपक्ष के सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश की बात करें तो वह साल 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे. उनका कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल है. इससे पहले वे 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे. 

कुछ ऐसा होगा कल का शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाएंगी. इसके बाद सुबह 11 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू की जाएगी. 18वीं लोकसभा की पहली बैठक के अवसर पर सदस्यों द्वारा मौन रखने के साथ कार्यवाही की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह सदन के पटल पर लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों की सूची रखेंगे. इसके बाद महताब पीएम मोदी को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे. इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों के पैनल को शपथ दिलाएंगे.  

यह भी पढ़ें- विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन संग रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget