एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा मामले के बाद लोकसभा पोर्टल के लिए आया नया नियम, सांसदों के पीए नहीं कर सकेंगे लॉगइन, जानें और क्या हुए बदलाव

सूत्रों के मुतबिक, सांसद अपने पर्सनल असिस्टेंट और सेक्रेटरी के साथ बैठकर लॉगइन करवा सकते हैं, लेकिन उनके साथ अपने आधिकारिक ईमेल का लॉगइन-पासवर्ड और ओटीपी शेयर करने की इजाजत नहीं है.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के विवाद के बाद संसद ने नया नियम बनाया है. अब संसद पोर्टल के लॉगइन और पासवर्ड सांसदों तक ही सीमित रहेंगे. यानी उनके पर्सनल असिस्टेंट या सेक्रेटरी अब लॉगइन नहीं कर सकेंगे. सूत्रों ने बताया कि सांसद साथ बैठकर अपने पीए और सेक्रेटरी से लॉगइन करवा सकते हैं, लेकिन सांसदों को लॉगइन-पासवर्ड और ओटीपी शेयर करने की इजाजत नहीं होगी.

पिछले दिनों महुआ मोइत्रा पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछे थे. उन पर यह भी आरोप लगा था कि उन्होंने लोकसभा के डिजिटल संसद पोर्टल का लॉगइन-पासवर्ड एक दोस्त के साथ शेयर किए, जो पोर्टल पर सवाल अपलोड करते थे. संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को अपने आधाकारिक इमेल का पासवर्ड और लॉगइन किसी बाहरी व्यक्ति के साथ शेयर करने का दोषी पाया था. सूत्रों के मुताबिक, महुआ मोइत्रा के मामले के बाद शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले संसद ने ताजा बदलाव करने का फैसला किया है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद अपने पर्सनल असिस्टेंट और सेक्रटरी के साथ अपने ऑफिशियल मेल और लोकसभा पोर्टल का लॉगइन-पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे. हालांकि, सचिवालय की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. लोकसभा सांसद अब खुद ही अपने संसदीय मामलों को हैंडल करेंगे, लेकिन समय की किल्लत को देखते हुए यह संसदों के लिए यह मुश्किल काम हो सकता है. सूत्रों ने कहा कि सांसद इतना कर सकते हैं कि वह अपने पीए और सेक्रेटरी के साथ बैठकर काम पूरा करवाएं.

क्या है महुआ मोइत्रा मामला
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि महुआ मोइत्रा ने अपने बिजनेसमैन दोस्त दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी से जुड़े सवाल पूछे. महुआ पर आरोप लगे कि दर्शन हीरानंदानी के साथ उन्होंने लोकसभा पोर्टल का लॉगइन पासवर्ड शेयर किए. पोर्टल पर सवाल हीरानंदानी ही डालते थे. इसके बदले में महंगे गिफ्ट और पैसे लेने का भी महुआ मोइत्रा पर आरोप लगा. महुआ ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने लॉगइन-पासवर्ड दर्शन हीरानंदानी के साथ शेयर किया था, लेकिन उनका कहना था कि सवाल वे ही तैयार करती थीं और हीरानंदानी के ऑफिस से कोई टाइप करके सवाल पोर्टल पर सवाल अपडेट करता था. उन्होंने कहा कि वह सवाल पढ़ती थीं उसके बाद ही सवाल अपलोड किए जाते थे. महुआ ने कहा कि समय की किल्लत की वजह से उन्होंने दर्शन हीरानंदानी से मदद मांगी थी ताकि कोई उनके सवाल टाइप कर दे. 

यह भी पढ़ें:-
India-Canada Row: ‘स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर हुई’, कनाडा में ई-वीजा बहाली पर बोले एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget