एक्सप्लोरर

India-Canada Row: ‘स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर हुई’, कनाडा में ई-वीजा बहाली पर बोले एस जयशंकर

E-Visa Process: कनाडा की ओर से खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाए जाने के बाद वीजा पर पाबंदी लगा दी गई थी.

E-Visa In Canada: खालिस्तान के मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच हुई हालिया विवाद के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-कनाडा राजनयिक संकट के बीच कनाडा में ई-वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करना एक 'तार्किक परिणाम' था क्योंकि स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है और भारत धीरे-धीरे वीजा सेवाओं को फिर से शुरू कर रहा है.

वर्चुअल जी20 लीडर्स समिट के समापन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि जी20 बैठक का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "क्या हुआ था कि हमने वीजा जारी करने को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था क्योंकि कनाडा की स्थिति ने हमारे राजनयिकों के लिए कार्यालय जाना और वीजा प्रोसेसिंग के लिए जरूरी काम करना मुश्किल कर दिया था. चूंकि वहां स्थिति अधिक सुरक्षित या अपेक्षाकृत बेहतर हो गई है, मुझे लगता है कि हमने वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करना संभव पाया है."

क्यों निलंबित हुई थी वीजा प्रकिया?

सितंबर महीने में भारत और कनाडा के रिश्तों में उस समय तनाव पैदा हो गया था जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ बताकर खारिज कर दिया था. कुछ दिन बाद भारत ने घोषणा की कि वह कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है. उसने कनाडा से भारत में अपने राजनयिकों की संख्या कम करने को भी कहा था.

अक्टूबर में शुरू किया वीजा जारी करना

भारत ने 26 अक्टूबर से प्रवेश वीजा, व्यापार वीजा, चिकित्सा वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा जारी करना शुरू कर दिया था. ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ‘एक्स’ पर नोटिस जारी कर कहा कि कनाडा के नियमित या सामान्य पासपोर्ट धारक सभी पात्र नागरिकों के लिए 22 नवंबर, 2023 के प्रभाव से भारतीय ई-वीजा सुविधा बहाल कर दी गई है. उसने कहा कि इस संबंध में जानकारी ओटावा में भारतीय उच्चायोग, टोरंटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और वेंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की संबंधित वेबसाइट पर मिल सकती है.

ट्रूडो ने कनाडा की संसद में उक्त बयान दिया था जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के एक-एक वरिष्ठ राजनयिक को हटा दिया था. भारत ने कनाडाई मिशन में राजनयिकों की मौजूदगी में समानता लाते हुए 41 राजनयिकों को वापस भेज दिया था. भारत ने कहा है कि कनाडा ने ट्रूडो के दावों के समर्थन में कोई साक्ष्य मुहैया नहीं कराया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान कहा था, ‘‘अगर आपके पास इस तरह का आरोप लगाने का कारण है तो कृपया हमारे साथ साक्ष्य साझा कीजिए. हम जांच की संभावना से इनकार नहीं कर रहे. उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है.’’ भारत ने कनाडा से यह भी कहा था कि वह अपनी धरती से गतिविधियां चला रहे आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे.

[पीटीआई से इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर चर्चा में US ने साझा किए अपराधियों और आतंकियों से संबंधित इनपुट: विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget