एक्सप्लोरर

Twitter को संसदीय समिति की दो टूक, लोकसभा चुनावों में नहीं होना चाहिए विदेशी हस्तक्षेप

ट्विटर अधिकारियों से चुनाव आयोग के साथ ‘बेहतर तालमेल’ से काम करने और मुद्दों का निपटान ‘साथ के साथ’ करने के लिए कहा गया है.

नई दिल्ली: संसद की एक समिति ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों पर किसी तरह का विदेशी प्रभाव नहीं होना चाहिये. ट्विटर से यह भी कहा गया है कि उसे उसकी साइट पर राजनीतिक तरफदारी जैसे मुद्दों का तुरंत निदान करना होगा. ट्विटर ने समिति के सुझावों पर गौर करते हुये चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करने के लिये एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने पर सहमति जताई है. समिति ने इसके साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के अधिकारियों को छह मार्च को तलब किया है.

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ट्विटर के वैश्विक लोकनीति मामलों के प्रभारी उपाध्यक्ष कॉलिन क्रोवेल और कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ समिति के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी. यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली.

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान ठाकुर ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे द्वारा भेजे गए पत्र को भी पढ़ा. इसी के बाद क्रोवेल को समिति के समक्ष आने की अनुमति दी गई.  डोरसे पिछली बैठक की तरह इस बार भी समिति के समक्ष हाजिर नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि ट्विटर अधिकारियों से चुनाव आयोग के साथ ‘बेहतर तालमेल’ से काम करने और मुद्दों का निपटान ‘साथ के साथ’ करने के लिए कहा गया है.

ट्विटर अधिकारियों से कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि लोक सभा चुनावों में किसी भी प्रकार का ‘अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप’ नहीं हो. सूत्रों ने बताया कि कंपनी से विशेषतौर पर कहा गया है कि वह आने वाले चुनावों में सुनिश्चित करे कि उसमें किसी भी तरह से विदेशी हस्तक्षेप नहीं हो. उन्होंने बताया कि अमेरिकी चुनावों में कई सोशल मीडिया मंचों द्वारा चुनावों में हस्तक्षेप की बातें सामने आयी थीं. इसलिए सोशल मीडिया कंपनियों को यह निर्देश दिए गए हैं.

ठाकुर ने कहा कि ट्विटर अधिकारियों ने अधिकतर सवालों के जवाब दे दिए हैं. बाकी बचे सवालों का जवाब उन्हें 10 दिन के भीतर लिखित में देना है. उन्होंने कहा कि समिति ने ‘सोशल/ऑनलाइन खबर मीडिया मंचों पर नागरिक अधिकारों की सुरक्षा’ विषय पर ट्विटर प्रतिनिधियों की बातचीत सुनी. साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य मंचों के लोक नीति प्रमुखों को भी समन किया है. सूत्रों ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का मामला सामने आने पर उसके समाधान के लिए ट्विटर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने पर राजी हुआ है. यह अधिकारी चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करेगा.

सूत्रों ने यह भी बताया कि छह मार्च की बैठक में फेसबुक की ओर से जोएल कापलान (उपाध्यक्ष-वैश्विक लोक नीति) फेसबुक के साथ-साथ समूह की अन्य कंपनियों व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का भी प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित मोहन और और अखिल दास (निदेशक सार्वजनिक नीति और कार्यक्रम, भारत) फेसबुक इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. हालांकि, फेसबुक ने इस बारे में नहीं बताया कि बैठक में कौन शामिल होंगे लेकिन उसने कहा कि वह भारत और अपने उपयोगकर्ताओं और हमारे एप पर उपयोगकर्ताओं के अधिकार और हितों की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें-

एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी को मिली जमानत, कहा- ‘अब कहानी बताने की बारी मेरी’

जानिए- पश्चिम बंगाल के IPS अधिकारी ने सुसाइड नोट में सीएम ममता को लेकर क्या लिखा है?

Lok Sabha Election 2019: एसपी-बीएसपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में भी किया गठबंधन

अयोध्या विवाद पर SC में कल सुनवाई, जानिए- इस केस को लेकर क्या-क्या हैं संभावनाएं

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget