एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी बॉन्ड स्कीम वापसी से हर किसी को क्यों होगा अफसोस? पीएम मोदी ने बताया

PM Modi Interview: इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को लेकर विपक्ष आए दिन सरकार को निशाने पर लेता है. मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात एक इंटरव्यू के दौरान रखी.

PM Modi On Electoral Bond Scheme: केंद्र सरकार की चुनावी बॉन्ड स्कीम को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया और लोकसभा चुनाव 2024 में एक मुद्दा बनी हुई है. मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बेबाकी से राय रखते हुए कहा कि इस योजना के जरिए चुनावों में काले धन पर रोक लगाना था और जब इसको लेकर ईमानदारी से विचार किया जाएगा तो हर किसी को इस पर अफसोस होगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि किसी फैसले में कमियां नहीं हो सकतीं. पीएम मोदी ने कहा, “हम तो एक रास्ता ढूंढ़ रहे थे और हमने कभी भी ये नहीं कहा कि ये बिल्कुल सही रास्ता है. हम तो सिर्फ ये चाहते थे कि एक प्रयास किया जाएगा.”

‘चुनाव काले धन से कैसे मुक्त हो?’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारे देश में लंबे समय से चर्चा चल रही है कि काले धन के जरिए चुनावों में खतरनाक खेल होता है. देश के चुनावों में काले धन का खेल खत्म हो, यह चर्चा लंबे समय से चली आ रही है. चुनाव में पैसा खर्च होता है, इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता. मेरी पार्टी भी खर्च करती है, सभी पार्टियां, उम्मीदवार खर्च करते हैं और पैसा लोगों से लेना पड़ता है. मैं चाहता था कि एक प्रयास किया जाए. इसको लेकर मेरे मन में एक शुद्ध विचार था. हमें एक छोटा सा रास्ता मिला.”

उन्होंने बताया कि पहले बीजेपी ने सभी राजनीतिक चंदा चेक के जरिए लेने का फैसला किया था लेकिन बिजनेसमैन लोगों ने कहा कि इस तरह से तो सरकारों को पता चल जाएगा कि उन्होंने किस राजनीतिक दल को कितना पैसा दिया है और उन्हें परेशाना किया जाएगा.

‘चुनावी बॉन्ड न होता तो कैसे पता लगाते, किसने कितना दिया?’

पीएम मोदीने कहा, “मुझे याद है कि नब्बे के दशक में बीजेपी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, पैसा नहीं था क्योंकि हमारे पास ये नियम था. जो देना चाहते थे उनके पास देने का हिम्मत नहीं थी. मुझे ये सब पता था. अब खुद ही देख लीजिए कि अगर कोई चुनावी बॉन्ड नहीं होता तो किस प्रणाली के तहत ये पता लगाया जा सकता था कि पैसा कैसे आया औऱ कहां से आया और कहां गया.”

उन्होंने आगे कहा, “"यह चुनावी बांड की सफलता की कहानी है, चुनावी बांड थे, इसलिए आपको पता चल रहा है कि किस कंपनी ने दिया, कैसे दिया, कहां दिया. इस प्रक्रिया में जो हुआ वह अच्छा था या बुरा यह बहस का मुद्दा हो सकता है. मैं यह कभी नहीं कहता कि निर्णय लेने में कोई कमी नहीं है. हम चर्चा करके सीखते हैं और सुधार करते हैं. इसमें भी सुधार की काफी गुंजाइश है लेकिन आज हमने देश को पूरी तरह से काले धन की ओर धकेल दिया है, इसलिए मैं कहता हूं कि हर किसी को इसका पछतावा होगा. जब वे ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी को पछताना पड़ेगा.”

विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से दान देने वाली 3,000 कंपनियों में से 26 को प्रवर्तन निदेशालय जैसी जांच एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इन 26 कंपनियों में से 16 ऐसी थीं, जिन्होंने कार्रवाई का सामना करने पर चुनावी बॉन्ड लिया. उन्होंने कहा, “इनमें से (16 कंपनियों) 37 प्रतिशत राशि बीजेपी को और 63 प्रतिशत बीजेपी विरोधी विपक्षी दलों को गई. ईडी का छापा पड़ा है. विपक्ष को चंदा देने का काम, क्या बीजेपी ऐसा करेगी? इसका मतलब है कि इस राशि का 63 प्रतिशत विपक्ष के पास गया और आप हमारे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं. उनका लक्ष्य इधर-उधर छिपते रहना और भाग जाना है."

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Survey 2024: केरल-तमिलनाडु में I.N.D.I.A. का क्लीन स्वीप! साउथ में सिर्फ कर्नाटक से BJP को गुड न्यूज, देखें किसे कितनी सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget