एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी की वाराणसी में प्रचंड जीत के लिए बीजेपी ने बनाया ये खास प्लान, जानें क्या है ये

Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 1 जून को मतदान होना है. इस सीट पर कांग्रेस ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उतारा है. बीजेपी की तरफ से कई बड़े नेता यहां डेरा जमाए हुए हैं.

Lok Sabha Elections 2024 Phase Seven Voting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 1 जून को सातवें चरण के तहत मतदान होगा. इस सीट पर वोटिंग को लेकर पार्टी ने पूरी कमर कस ली है. पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस सीट से पीएम मोदी की लगातार तीसरी जीत के लिए खास योजना बनाकर काम कर रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां जीत के लिए अन्य सीटों से अलग रणनीति बनाकर चल रही है. हर वर्ग के वोटर पर फोकस किया जा रहा है और उन्हें लुभाने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग नेताओं के पास है. आइए जानते हैं क्या है इस सीट पर बीजेपी का खास प्लान.

1. बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चा

पीएम मोदी जहां देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं तो वहीं दूरी ओर वाराणसी में पीएम के लिए वोट मांगने की जिम्मेदारी पार्टी के कई सीनियर लीडर्स ने उठाई है. विदेशमंत्री जयशंकर ने रविवार (26 मई 2024) को वाराणसी के बनारस क्लब में एक बड़ी सभा को संबोधित किया. इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रविवार (26 मई) को प्रचार किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (27 मई) शाम को चुनाव प्रचार करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां डेरा डालेंगे.

2. विदेशों में बढ़े रुतबे के सहारे

विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने अपने भाषण में मोदी सरकार के दो कार्यकाल में दुनियाभर में बजे भारत के डंके, मोदी सरकार की विदेश नीति के बारे में बताते हुए लोगों से फिर से नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि, "आपको ऐसे नेता की जरूरत है जो वसुदेव कुटुंबकम के साथ भारत फर्स्ट को संतुलित करे और तभी भारत विश्वबंधु बन सकता है... हमने 36 बहुपक्षीय समझौते किए हैं और हमने दिखाया है कि हम अमेरिका और रूस, ईरान और इज़राइल, जी-7 और ग्लोबल साउथ को संतुलित कर सकते हैं."

3. आर्थिक तरक्की को बताकर

वाराणसी में चुनाव प्रचार और जनसभाओं के दौरान बीजेपी के सीनियर लीडर्स पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की आर्थिक तरक्की और दुनिया के सामने भारत की बढ़ी साख के बारे में बता रहे हैं. डिजिटल क्रांति का भी जिक्र किया जा रहा है.

4. विकास कार्यों को गिनाकर

इसके अलावा बीजेपी यहां वाराणसी में हुए विकास कार्यों, काशी कॉरिडोर और देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए भी लोगों से मोदी के समर्थन में वोट मांग रही है.  

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: योगेंद्र यादव का वो दावा जो उड़ा देगा BJP के होश, बिहार में बड़ा नुकसान, कहा- आगे निकल सकता है इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget