एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: जब वोट करने जाएंगे तो आपके यहां कितनी पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी कर दी हीटवेव की भविष्यवाणी

Lok Sabha Election: IMD ने कहा कि चौथे और पांचवे चरण की वोटिंग के दौरान गर्मी चरम पर होने की उम्मीद है. खासतौर पर ओडिशा, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना जो लू की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में आते हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहली बार 18वें लोकसभा चुनावों के लिए हीटवेव का अनुमान जताया है. आईएमडी ने खासतौर पर एयर पोर्ट, समुद्री बंदरगाह, नेशनल हाईवे समेत रेलवे के लिए अनुमान जताया है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गर्मी में स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के बीच और चुनाव-ड्यूटी सुरक्षा और अन्य कर्मियों को लगातार लंबी दूरी की यात्राएं करने की जरूरतों के कारण रेलवे की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. आईएमडी ने 1 अप्रैल को अप्रैल-जून के महीने में ज्यादा गर्मी और लंबे समय तक लू चलने की चेतावनी दी थी. हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में हर 10-22 दिनों तक लू चलती है.

IMD ने लू को लेकर दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा , महाराष्ट्र , बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चली है. साथ ही देश के कई हिस्सों में मई के मध्य में तापमान अपने चरम पर होता है. मौसम विभाग का ये फैसला पीएम मोदी की गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए ली गई एक बैठक के बाद आया है. इस बैठक में आईएमडी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारी भी शामिल हुए थे.

चौथे और पांचवें चरण के दौरान चरम पर रहेगी गर्मी

बता दें कि, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून से शुरू होने वाले सभी 6 चरणों के लिए मतदान होने बाकी है. भारत में विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए इंटरैक्टिव मानचित्र में, पूर्वानुमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान का स्तर और हीटवेव की स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी देता है, जिसमें पांच दिन तक का समय लगता है.

आईएमडी ने कहा कि मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में चौथे और पांचवे चरण के मतदान के दौरान गर्मी चरम पर होने की उम्मीद जताई जा रही है. इनमें से खासतौर पर ओडिशा, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना में , जो लू की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में आते हैं.

IMD कैसे करता है लू की घोषणा

आईएमडी लू की घोषणा तब करता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ जाता है या 45 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है. आम तौर पर, लू 2 से 7 दिनों के बीच चलती है, लेकिन 2024 एक असामान्य साल है, बाकी बचे हुए गर्मी के सीजन के दौरान लू के लंबे दिन रहने की संभावना जताई जा रही है. 

जबकि, आईएमडी के एक अधिकारी का कहना है कि इस बार गर्मी की लहर से ज्यादा गर्मी का तनाव अधिक है, जो लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. अधिकारी ने कहा, इस गर्मी के सीजन में दक्षिणी भारत सीजन की शुरुआत से ही अभूतपूर्व गर्मी का अनुभव कर रहा था. जहां पर रातें गर्म होती हैं और दिन का तापमान रिकॉर्ड तोड़ने के करीब होता है.

हालांकि, अब तक आईएमडी ने  लू की घोषणा नहीं की गई थी. ऐसे में उत्तर कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के बड़े क्षेत्रों में अब तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: Banned: खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने कड़वे अनुभवों को किताब में पिरोया, बोले- सोशल मीडिया ट्रायल तोड़ देता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget