एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हेलीकॉप्टर का कंप्रेसर खराब, बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं इसलिए...', चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

Mamata Banerjee On EC: ममता बनर्जी ने सात चरण के चुनाव पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 40 सीटों पर एक चरण में चुनाव हो रहे हैं तो बंगाल में 42 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग क्यों?

Mamata Banerjee Questions Seven Phase Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (25 अप्रैल) को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनके हेलीकॉप्टर का कंप्रेसर खराब है और उसमें सफर करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ने इसके अलावा राज्य में 42 सीटों पर सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. वह बोलीं- बंगाल पर कब्जे के लिए इतनी भारी मात्रा में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. जब कर्नाटक में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं तो बंगाल में सात चरणों में वोटिंग कराने का क्या मतलब है?

और क्या बोलीं CM ममता बनर्जी?

बंगाल सीएम ने मेदिनीपुर के दांतन में चुनावी जन सभा में कहा, "मैंने पहली बार देखा कि तीन महीने लंबा चुनाव हो रहे हैं. कर्नाटक में 40 सीटों पर एक फेज में चुनाव हो रहे है, जबकि पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर सात फेज में वोटिंग हो रही है." हालांकि, बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होने को लेकर भी ममता बनर्जी ने अलग दावा किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल दिखाने के लिए बिहार में सात फेज में चुनाव करा रहे हैं.

EC से लिखित में मांगी जानकारी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए लिखित में यह बताने को कहा कि कहां कितनी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती हुई है. पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा, "मैं चुनाव आयोग से कहूंगी कि वे लिखित में दें कि किस राज्य मे कितनी फोर्स (सेंट्रल फोर्स ) लगाई गई है? हमारे यहां इतनी फोर्स इसलिए लगाई है क्योंकि आप बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं.

'मेरे हेलीकॉप्टर का कंप्रेसर खराब'

दीदी के नाम से मशहूर बंगाल सीएम ने भीषण गर्मी के बावजूद तीन महीने तक चुनाव प्रक्रिया चलने को लेकर सवाल खड़ा किया. वह बोलीं, "इतनी गर्मी में हेलिकॉप्टर आग जैसा जलता है. मेरे हेलिकॉप्टर का कंप्रेसर खराब है. कल (बुधवार, 24 अप्रैल) मैं लौटी (चुनाव प्रचार के बाद) तो तबीयत ख़राब लग रही थी. मैंने पहली बार देखा है, तीन महीने लंबे चुनाव हो रहे हैं.

बंगाल में कब-कब होना है मतदान?

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में तीन सीटों पर वोटिंग हुई है जबकि दूसरे चरण में (26 अप्रैल) तीन और सीटों पर वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: PM मोदी और राहुल गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, ECI ने लिया संज्ञान, BJP-कांग्रेस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget