एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: फाइनल वॉर से पहले वाराणसी में रातभर रुकेंगे पीएम मोदी, जानें क्या करने वाले हैं वहां

Elections 2024: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. पीएम मोदी की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी के तमाम सीनियर लीडर्स यहां डेरा डाल चुके हैं.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले वाराणसी से बड़ी खबर सामने आ रही है. अभी तक दूसरे उम्मीदवारों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में रैली, जनसभा और रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपनी सीट पर जीत के लिए प्लान बनाने में जुट गए हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल रात (29 मई 2024) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में रुक कर वहां की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी लगातार तीसरी बार इस लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं. बीजेपी ने उनकी प्रचंड जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है. राजनीतिक एक्सपर्ट यहां एकतरफा मुकाबला बता रहे हैं, लेकिन बीजेपी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

1 जून को है इस सीट पर वोटिंग

बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण के तहत 1 जून 2024 को मतदान होना है. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के अजय राय यहां से ताल ठोक रहे हैं. वह इस सीट पर इससे पहले भी तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. तीनों हार में वह तीसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार सपा से गठबंधन की वजह से उनका वोट प्रतिशत बढ़ सकता है. दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी इस सीट पर 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ खुद संभाल रहे मोर्चा

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. वह लगातार यहां जनसभाएं और रैली कर रहे हैं. सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, दयाशंकर सिंह, एके शर्मा और यूपी सरकार के अन्य मंत्री भी पीएम मोदी के लिए गली-गली घूमकर वोट मांग रहे हैं. यही नहीं,  बीजेपी के कई सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री भी यहां डेरा जमाए हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एस. जयशंकर, स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता वाराणसी की सड़कों पर पीएम मोदी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: 'अबकी बार 400 पार' की रट लगाते हुए क्या सच में पागल हुआ शख्स, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget