एक्सप्लोरर

Election Fact Check: 'अबकी बार 400 पार' की रट लगाते हुए क्या सच में पागल हुआ शख्स, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 400 पार का नारा लगाते-लगाते यह शख्स मानसिक रूप से बीमार हो गया है और इसका इलाज चल रहा है, जबकि यह सच नहीं है.

Person Reciting Abki Baar 400 Paar Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक शख्स का वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह व्यक्ति 'अबकी बार 400 पार' की रट लगाते हुए दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि नारा लगाते-लगाते वह मानसिक रूप से बीमार हो गया है.

बूम टीम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है. वीडियो में मरीज की एक्टिंग कर रहे जम्मू के रहने वाले डॉ. राजेंद्र थापा ने बूम को बताया कि यह मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो था.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के साथ 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करते हुए 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगा रही है.

वीडियो में गंभीर हालात में दिख रहे व्यक्ति को कुछ लोग एक डॉक्टर के पास ले जाते दिख रहे हैं और वहां उसे एक इंजेक्शन लगाते हुए भी दिखाया गया है.

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '400 पार करते-करते हो गया पागल'.


Election Fact Check: 'अबकी बार 400 पार' की रट लगाते हुए क्या सच में पागल हुआ शख्स, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव पोस्ट)

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छे दिन तो गुजर गए, अब की बार 4 सौ पार.'


Election Fact Check: 'अबकी बार 400 पार' की रट लगाते हुए क्या सच में पागल हुआ शख्स, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव पोस्ट)

 

क्या निकला फैक्ट चेक में?

बूम टीम ने फैक्ट चेक के लिए वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च किया. टीम को Enquirer Today News नाम के फेसबुक पेज पर एक्टिंग कर रहे व्यक्ति का एक इंटरव्यू वीडियो मिला. वीडियो में उस शख्स का नाम डॉ. राजेंद्र थापा बताया गया. इंटरव्यू वीडियो में वह वायरल वीडियो के बारे में बता रहे थे.

इससे संकेत लेकर टीम ने राजेंद्र थापा के बारे में पड़ताल की और उनसे संपर्क किया. उन्होंने बूम टीम को बताया कि वह जम्मू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से रिटायर्ड सीएमओ हैं और पिछले कई वर्षों से स्थानीय फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं.

वायरल वीडियो के बारे में डॉ. राजेंद्र थापा ने बताया, "यह स्क्रिप्टेड वीडियो लगभग 2 हफ्ते पहले बनाया था. हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस बीच मैं बीजेपी के एक कार्यक्रम से लौटा था, मुझे अचानक यह आइडिया आया और मैंने अपने साथियों के साथ यह मनोरंजन वीडियो बना दिया, जो अचानक से वायरल हो गया."

उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने यह शॉर्ट वीडियो खूब पसंद किया है, इसलिए इसका दूसरा पार्ट भी बनाया है, अभी इसका तीसरा और चौथा पार्ट भी आएगा."

डॉ. राजेंद्र थापा ने बूम को यह भी बताया कि वह सोशल एक्टिविस्ट भी हैं और 2020 से आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. साथ ही जम्मू के डॉक्टर्स विंग के अध्यक्ष हैं.

बूम टीम को डॉ. राजेंद्र थापा की फेसबुक प्रोफाइल पर दोनों स्क्रिप्टेड वीडियो मिले.

Jk Line News नाम एक फेसबुक पेज पर भी डॉ. राजेंद्र थापा को वायरल वीडियो के बारे में इंटरव्यू देते हुए देखा जा सकता है.

क्या निकला निष्कर्ष?

सभी फैक्ट को देखने के बाद यह साफ होता है कि यह वीडियो तो असली है, लेकिन इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. इस स्क्रिप्टेड वीडियो को एंटरटेनमेंट के मकसद से बनाया गया था. असल में किसी को 400 पार की रट लगाते हुए बीमारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें

कन्नौज में अखिलेश यादव पर फेंके जूते? Video में चौंकाने वाला दावा, जानें- क्या है सच?

Disclaimer: This story was originally published by Boom and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget