एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: राम मंदिर के बाद अब क्या करेगी बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में बता दिया प्लान

Lok Sabha Elections 2024: प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि "मोदी का मंत्र है, विकास भी विरासत भी. मोदी ने कहा कि अभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, अब निषादराज के श्रृंगवेरपुर का विकास किया भी जाएगा. श्रृंगवेरपुर राम मन गमनपथ का प्रमुख तीर्थ बनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि क्या सपा-कांग्रेस वाले कभी भी ये काम करेंगे? सपा-कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी नहीं दिखता है.

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का ये चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी. पीएम ने कहा कि आप भी देख रहे हैं कि आज भारत की पहचान कैसे होती है? भारत की पहचान अब एक्सप्रेस वे और इन्फ्रास्ट्रक्चर से होती है. पीएम ने कहा कि बड़े-बड़े देश मुझसे कहते हैं कि भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी मुझे भी चाहिए. भारत अब दुनिया में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है. उन्होंने कहा कि यही तो प्रयागराज का मिजाज है, यहां के लोग न किसी से दब के रहते हैं, न किसी से डर के रहते हैं.

इंडी गठबंधन वाले किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं चुनाव?- PM मोदी

सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती. कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं. उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं? इनका एजेंडा है कश्मीर में आर्टिकल-370 फिर लगाएंगे, सीएए को रद्द करेंगे. इसके साथ ही देश में जो भ्रष्टाचार पर कड़े कानून बने हैं, उन्हें रद्द कर देंगे.

सपा-कांग्रेस में होता था तुष्टिकरण का कंपटीशन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्रयागराज में होने वाले कुंभ का उदाहरण देखिए... सपा-कांग्रेस के समय क्या होता था? भीड़ में भगदड़ मच जाती थी. लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी. हर तरफ अव्यवस्था होती थी. पीएम ने कहा कि उन्हें कुंभ से ज्यादा अपने वोटबैंक की चिंता रही है. अगर कुम्भ के लिए ज्यादा कुछ करते दिख गए, तो कहीं उनका वोट बैंक बुरा न मान जाये, इन्हें इसका डर रहता था. पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस में तुष्टिकरण का कंपटीशन होता था.

SP सरकार में नौकरी मिलती थी जाति देखकर

पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर बीजेपी सरकार गरीबों के लिए घर बनवाती है. उन्होंने आगे कहा कि यूपी के युवा कभी भूल नहीं सकते, सपा सरकार कैसे आपके सपनों का सौदा करती थी. पीएम ने कहा कि मेहनत आपकी, योग्यता आपकी लेकिन नौकरी किसे मिलती थी? नौकरी मिलती थी जाति देखकर, लेकिन नौकरी घूस देने वालों को मिलती थी.

ये भी पढ़ें: Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में सुधांशू त्रिवेदी का CM केजरीवाल से सवाल- अपॉइंटमेंट नहीं था तो लिस्ट जारी कर दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget