एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'दम है तो तोड़ दें कांग्रेस से गठबंधन', सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी की स्टालिन को चुनौती

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर देश में सियासत गरमा गई है. पीएम मोदी ने पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके से सवाल पूछे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव-प्रचार जोरों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विपक्षी दलों को घेरने में लगे हुए हैं. इस बीच पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चुनौती दी है. पीएम ने कहा कि अगर उनमें दम है तो कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दें. दरअसल, पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर ये टिप्पणी की. सैम पित्रोदा ने कहा था कि दक्षिण में लोग अफ्रीकन लोगों जैसे दिखते हैं. उनके इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया और राहुल गांधी से सवाल किया.

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के करीबी, सहयोगी और शहजादे राहुल गांधी के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत शर्मनाक है. कांग्रेस को लगता है कि पूर्वोत्तर के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं. क्या कोई देश ऐसी चीजों को स्वीकार कर सकता है? कांग्रेस को लगता है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन लोगों की तरह दिखते हैं. मैं कर्नाटक और तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे ऐसी राय स्वीकार कर सकते हैं.''

पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन से पूछा सवाल

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अक्सर तमिलनाडु की संस्कृति के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनमें तमिल स्वाभिमान के लिए कांग्रेस से नाता तोड़ने की हिम्मत नहीं है. मैं तमिलनाडु के सीएम से पूछना चाहता हूं, जो तमिलनाडु की संस्कृति के बारे में बात करते रहते हैं. इतना बड़ा आरोप लगाया गया है, क्या डीएमके तमिलों के आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस से गठबंधन तोड़ देगी. क्या उनमें इसकी हिम्मत है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस को लगता है कि पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं. मैं फर्जी शिव सेना प्रमुख से पूछना चाहता हूं, बालासाहेब ठाकरे के बारे में याद रखें. क्या महाराष्ट्र के लोग इसे स्वीकार करेंगे? कांग्रेस अब नस्लवादी बयान दे रही है.

 सैम पित्रोदा ने क्या दिया था बयान?

बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था. सैम पित्रोदा ने कहा, ''भारत में ईस्ट के लोग चीन जैसे दिखते हैं और साउथ के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं.'' हालांकि, कांग्रेस ने पित्रोदा के इस बयान से किनारा कर लिया है.

यह भी पढ़ें- 'ईस्ट के लोग चीन जैसे लगते हैं', पित्रोदा का विवादित बयान, बीजेपी ने घेरा, कांग्रेस ने बयान से किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget