एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'मुझे हंसी आती है, 80-90 देशों में उनकी मूर्ति है', महात्मा गांधी को लेकर PM मोदी के बयान पर बोले खरगे

Mallikarjun Kharge: महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया उन्हें जानती है.

Mallikarjun Kharge Targets PM Modi: पीएम मोदी ने हाल में ही एक बयान दिया था कि रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्मित फिल्म 'गांधी' के बनने से पहले, महात्मा गांधी को दुनिया में कोई नहीं जानता था. उनके इस बयान पर विपक्ष उन पर हमलावर है. इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. खरगे ने कहा है कि उनको महात्मा गांधी के बारे में पता नहीं है. 

महात्मा गांधी को लेकर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'जिसको महात्मा गांधी के बारे में पता नहीं है उसको संविधान के बारे में भी पता नहीं है. कल प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया कि महात्मा गांधी के बारे में सारी दुनिया को रिचर्ड एटनबोरो की फिल्म देखकर पता चला. मुझे हंसी आती है. सारी दुनिया जानती है उनको. यूएन के सामने और 80-90 देशों में उनकी मूर्ति है.सारी दुनिया महात्मा गांधी को जानती है.'

'नफरत से भरी हुई है मोदी की राजनीती'

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, 'सिर्फ विवेकानंद के पास जाने से और समुद्र में डुबकी मारने से आप को गांधी के बारें में पता नहीं चलेगा. उनकी अहिंसावादी सोच थी. मोदी की नफरत की राजनीति करते हैं. 

जयराम रमेश ने भी साधा था निशाना 

प्रधानमंत्री के बयान पर जयराम रमेश ने भी हमला करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ' पता नहीं निवर्तमान प्रधानमंत्री कौन सी दुनिया में रहते हैं जहां 1982 से पहले महात्मा गांधी दुनिया भर में नहीं माने जाते थे. यदि किसी ने महात्मा की विरासत को नष्ट किया है तो वह स्वयं निवर्तमान प्रधानमंत्री ही हैं. वाराणसी, दिल्ली और अहमदाबाद में उनकी ही सरकार ने गांधीवादी संस्थाओं को नष्ट किया है. '

उन्होंने आगे कहा, 'यही आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान होती है कि वे महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद को नहीं जानते. उनकी विचारधारा ने जो माहौल बनाया था, उसी वजह से नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की. 2024 का चुनाव महात्मा भक्त और गोडसे भक्त के बीच में हुआ है. निवर्तमान प्रधानमंत्री और उनके गोडसे भक्त साथियों की हार ज़ाहिर है.'

यह भी पढ़ें: PM Modi Exclusive Interview: 'मैं मुस्लिम बस्ती में पढ़ा-लिखा, कोई न बने...', जानिए क्यों पीएम मोदी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget