एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हमने तो आरक्षण नहीं मांगा, फिर क्यों बजा रहे मुसलमानों के नाम का डमरू', बोला जमीयत उलेमा-ए-हिंद

Muslim Reservation: जमीयत उलेमा ए हिंद के लीगल एडवाइजर ने कहा कि अजीब बात है कि मुसलमानों ने आरक्षण की मांग तो की ही नहीं लेकिन फिर भी ये डमरू बजाया जा रहा है.

Muslim Reservation Row: लोकसभा चुनाव के रण में इन दिनों मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है. हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए। इसके बाद उनके इस बयान पर अब वार-पलटवार का दौर जारी है.

उत्तर प्रदेश जमीयत उलेमा ए हिंद के लीगल एडवाइजर काब रशीदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अजीब विडंबना है, मुसलमान तो आरक्षण की मांग कर ही नहीं रहा है. आरक्षण के लिए न तो कहीं धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, न ही कहीं ट्रेन-बस रोकी जा रही है. इसके बावजूद भी आरक्षण की माला मुसलमानों के गले में डालकर राजनीतिक यात्रा को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है.

'हम नहीं मांग रहे धर्म के आधार पर आरक्षण'

उन्होंने कहा, "हम धर्म के नाम पर आरक्षण मांग ही नहीं रहे. इसके बाद भी आप हमें आरक्षण देने की बात कह रहे हैं. मैं इससे सहमत हूं कि संविधान में धर्म के नाम पर आरक्षण देने का प्रावधान नहीं है. इसीलिए हम सीएए का विरोध करते हैं, क्योंकि आपने इसे धर्म के आधार पर तय किया है. इसमें एक खास धर्म के लोगों को आपने बाहर करने का फैसला किया है."

काब रशीदी ने आगे कहा, "धर्म के नाम पर क्या हम तो बिना धर्म के नाम पर भी आरक्षण की मांग नहीं करते. मैं समझता हूं कि बगैर आरक्षण मांगे उसका प्रचार-प्रसार करना, आरोप प्रत्यारोप करना, चुनाव के दौरान का सबसे बड़ा शिगूफा बन गया है. चुनाव में असल मुद्दे नहीं हैं, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है."

'मुसलमान अपने काम पर लगा हुआ है'

जमीयत उलेमा ए हिंद के लीगल एडवाइजर ने कहा, "मुसलमान शांत है, वह अपने व्यापार, अपने व्यवसाय में लगा हुआ है. वो चुनावी आपाधापी में कहीं शामिल नहीं हैं. जब पूरा चुनाव उस एक आबादी के ऊपर लड़ा जाने लगे जो खुद एक्शन या रिएक्शन नहीं कर रही तो आप समझ जाइए. चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी, पढ़ाई, अच्छी सड़कें, स्वास्थ्य पर बात होने के बजाए मुसलमानों का डमरू बजाया जा रहा है. आप खुद तय कीजिए कि आप देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: देश में मुसलमानों को किन राज्यों में और कैसे मिल रहा है आरक्षण, समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट तस्करी से करोड़ों का ड्रग्स साम्राज्य... कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी बसोया
सिगरेट तस्करी से करोड़ों का ड्रग्स साम्राज्य... कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी बसोया
कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' पर विवाद, बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' पर विवाद, बीजेपी ने साधा निशाना
पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget