एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अब 80 नहीं 85 से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा, जानें चुनाव आयोग ने और क्या कहा

Lok Sabha Elections 2024: सरकार के नियम के अनुसार अब 85 साल तक के मतदाताओं को मतदान केंद्र जाकर मतदान करना होगा. दिव्यांगों के अलावा 85 साल से ज्यादा के मतदाताओं को पोस्ट बैलेट की सुविधा मिलेगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. इस बार सरकार ने पोस्टल बैलेट के नियमों में भी बदलाव किया है. अब 80 साल से ज्यादा उम्र के सभी मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं मिलेगी. अब उन्हीं बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है या जिन्हें कोई बीमारी है.

सरकार ने यह भी साफ किया है कि जो मतदाता जरूरी सेवाओं में लगे हुए हैं, उन्हें भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान का अधिकार होगा. चुनावी ड्यूटी में लगे मतदाता उसी मतदान केंद्र से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे, जिसमें वह अपनी सेवा दे रहे हैं.

चुनाव आयोग ने क्या-क्या कहा?

  • अब 80 नहीं 85 साल से ज्यादा के मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी.
  • दिव्यांग और बीमार मतदाता भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे.
  • ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगती है, वहां कुर्सियां भी रहेंगी, जिनमें बैठकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे.
  • सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पक्षपात करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.
  • सभी जिला चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों की गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें.
  • अधिकारी धोखाधड़ी के मामलों की जांच करें.
  • चुनाव प्रक्रिया से संबंधित फर्जी और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो.
  • इस बार डाक मतपत्रों की गिनती पहले होगी, ईवीएम की आवाजाही आधिकारिक वाहनों में होगी और वाहन जीपीएस ट्रैकिंग से लैस होंगे.
  • चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता डाक मतपत्र के जरिये अपना वोट मतदाता सुविधा केंद्र पर डाल सकेंगे.
  • चुनाव पर्यवेक्षकों के नाम और नंबर सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सभी तक इसकी पहुंच हो सके.
  • फर्जी खबरों से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक सोशल मीडिया प्रकोष्ठ बनाया जाएगा.

देश में 1.85 करोड़ बुजुर्ग मतदाता

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा 2019 में ही शुरू की गई थी. उस समय 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए यह सुविधा थी. हालांकि, चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद इसे बढ़ाकर 85 साल कर दिया गया है. मौजूदा समय में देश में 96.88 करोड़ मतदाता हैं. इनमें से 1.85 करोड़ की उम्र 80 साल से ज्यादा है. 85 साल से ज्यादा उम्र के मतादाओं के घर पर चुनाव आयोग के कर्मचारी पहुंचते हैं और पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराते हैं. निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024 से पहले Google और Ola को क्यों नोटिस भेज रही केंद्र सरकार? जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget