एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024 से पहले Google और Ola को क्यों नोटिस भेज रही केंद्र सरकार? जानें पूरा मामला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में एआई के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए भारत सरकार ने शिकंजा कसा है इसलिए गूगल और ओपेन एआई जैसी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है लेकिन भारत सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में गूगल, ओपेन एआई और ओला जैसी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में साफ किया गया कि किसी भी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी के टूल को ऐसे निर्देशों का पालन नहीं करना है जो भारत सरकार ने दिशा-निर्देश के खिलाफ हों और भारत के चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हों.

केंद्रीय राज्य सूचना और प्रसारण मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने साफ किया कि आगामी लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

सरकार ने नोटिस में क्या कहा?

सरकार ने नोटिस में गूगल, ओपेन एआई और ओला जैसी कंपनियों से कहा कि उनके सॉफ्टवेयर किसी भी ऐसे निर्देश का पालन करें, जो सरकार की एडवाइजरी के खिलाफ हों और आगामी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता हो. जो कंपनी एआई टूल को विकसित कर रही हैं, वे भारत सरकार की अनुमति के बिना इसे जनता के उपयोग के लिए न उपलब्ध कराएं. अनुमति के लिए दिए गए आवेदन पत्र में यह स्पष्ट रूप से लिखा जाना चाहिए कि टूल में कितनी गड़बड़ी हो सकती है और इसका कितना दुरुपयोग संभव है.

नोटिस के लिए क्यों मजबूर हुई सरकार

इससे पहले, चुनाव में सरकार ने एआई कंपनियों को ऐसे नोटिस नहीं भेजे थे लेकिन अब वह ऐसा करने के लिए मजबूर है. ऐसा इसलिए क्योंकि, पिछले कुछ चुनावों में डीपफेक और अन्य एआई टूलों का दुरुपयोग हुआ है. पिछले साल नवंबर में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें केटी रामा राव कांग्रेस को वोट देने की बात कह रहे थे. यह वीडियो फर्जी था और जब तक इसका खंडन किया जाता, तब तक मतदान हो चुके थे और कांग्रेस को इस चुनाव में बहुमत के साथ जीत मिली. ऐसी ही घटनाओं को रोकने के लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ेंः Jayant Sinha Post: अब BJP सांसद जयंत सिन्हा भी बोले- मुझे चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दीजिए, X पर किया पोस्ट, पढ़िए और क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget