एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: क्या I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से PM का चेहरा होंगे अरविंद केजरीवाल? जानें दिल्ली CM का जवाब

AAP Guarantee: दिल्ली में आज अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की 10 गारंटियों की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो विपक्षी गठबंधन के पीएम की दौड़ में शामिल हैं या नहीं.

Arvind Kejriwal On PM Face: बीती 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. आज रविवार (12 मई) को उन्होंने अपनी आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 10 गारंटियां जारी कीं, जिसमें स्कूल और अस्पताल बनाने की गारंटी भी शामिल है.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि इन गारंटियों की घोषणा करने से पहले अपने सहयोगी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं से सलाह मशवरा किया था. इस पर दिल्ली के सीएम ने कहा कि इतना समय नहीं था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि I.N.D.I.A गठबंधन के किसी सहयोगी को स्कूल और अस्पताल बनने से कोई समस्या होगी.

क्या अरविंद केजरीवाल पीएम पद की दौड़ में शामिल हैं?

इस पर आप संयोजक ने कहा कि नहीं वो नहीं हैं. उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर उनके गठबंधन वाली सरकार बनती है तो वो ये जरूर सुनिश्चित करेंगे कि आम आदमी पार्टी की ओर से जिन भी गारंटियों की घोषणा की गई है वो पूरी हों.

किसकी गारंटी विश्वास करेगी जनता?

उन्होंने कहा, “ये 10 गारंटियां नए भारत का विजन हैं. ये पिछले 75 सालों में हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हो सका. कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके बिना कोई भी देश शक्तिशाली नहीं बन सकता. ये काम युद्ध स्तर पर किए जाएंगे.” आप नेता ने कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि वे मोदी की गारंटी पर विश्वास करना चाहते हैं या केजरीवाल की गारंटी पर.

 उन्होंने कहा, "हमने पिछले चुनावों से पहले घोषित की गई सभी गारंटी पूरी कर दी हैं. मोदीजी अगले साल रिटायर हो जाएंगे. उसके बाद उनकी गारंटी कौन पूरी करेगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है लेकिन केजरीवाल यहां रहने के लिए है, इसलिए मैं सुनिश्चित करूंगा कि केजरीवाल की गारंटी पूरी हो."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: कौन होगा मोदी का वारिस, केजरीवाल के सवालों के बीच PM Modi ने हुगली की जनसभा में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget