एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने भेजा सियासी दलों के अध्यक्षों को नोटिस, TMC बोली- 'ये है मोदी आचार संहिता'

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से तीन चरणों की वोटिंग को लेकर अपील की है. उन्होंने कहा कि वह चुनाव के शेष चरणों में अपने बयानों को सही दिशा दें.

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण की वोटिंग से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की है. ECI ने मंगलवार (14, मई) को कहा कि वह राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से उम्मीद करता है कि वे चुनाव अभियान के दौरान बातचीत के अच्छे उदाहरण पेश करें. साथ ही वह अपने बयानों से समाज के नाजुक ताने-बाने को खराब न करें.

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से बाकी के चरणों के लिए अपील की और कहा कि वह चुनाव के शेष चरणों में अपने बयानों को सही दिशा दें. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता लागू करने पर अपनी दूसरी स्वत: संज्ञान रिपोर्ट में निर्वाचन आयोग ने पार्टी प्रमुखों को नोटिस भेजने के फैसले पर भी सफाई दी. 

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

ECI ने कहा, ''आयोग ने 1 मार्च, 2024 से नई एडवाइजरी अपनाई है. इसके तहत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पार्टी अध्यक्षों और महासचिवों से आग्रह किया गया है कि वे अपने नेताओं, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों से वे ऐसे भाषण या बयान न देने के लिए कहें, जो प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो.''

'आचार संहिता का उल्लंघन रोकना पार्टी प्रमुखों की जिम्मेदारी' 

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा, ''आयोग ने यह विचार रखा है कि जहां एक ओर व्यक्तिगत स्टार प्रचारक/नेता/कैंडिडेट अपने भाषणों के लिए जिम्मेदार बने रहेंगे. वहीं,  ECI पार्टी अध्यक्ष/राजनीतिक दल के प्रमुख को मामले-दर-मामले के आधार पर पार्टियों के रूप में संबोधित करेगा, क्योंकि स्टार प्रचारकों को इस तरह के उल्लंघन करने से रोकना पार्टियों की प्रमुख जिम्मेदारी है.''

TMC ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

हालांकि, इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी के नेताओं की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने को कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता मोदी आचार संहिता में बदल गया है. टीएमसी सांसद सागरिका घोष और साकेत गोखले ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर सवाल उठाए हैं. टीएमसी ने कहा, "हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि चुनाव के शेष चरणों के लिए आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाए. साथ ही हर बार चुनाव नियमों का उल्लंघन करने पर प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट न दी जाए.''

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: NCP-शिवसेना को तोड़ने के आरोपों पर हुआ सवाल तो क्या बोले अमित शाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bharat Ki Baat: दिल्ली टू यूपी..डबल इंजन Vs 2 लड़के | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi | Seedha Sawal
ABP Report: 'डर' और सरेंडर..संसद में बवंडर! | Rahul Gandhi | PM Modi | Kiren Rijiju | Parliament
Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget