एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'ये आरक्षण खत्म कर देंगे', असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला

Asaduddin Owaisi Attack On PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में लगे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चीन ने देश की जमीन पर कब्जा कर लिया है और अमित शाह झूठ फैला रहे हैं.

Asaduddin Owaisi Election Campaign: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसके लिए अलग-अलग राजनीतिक दल और इसके उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (20 अप्रैल) को हैदराबाद में कहा कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के आरक्षण छीन लेगी.

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी बात याद रखियेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान में संशोधन करेंगे, आरक्षण छीन लिया जाएगा." वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है."

'बीजेपी के खिलाफ वोट करो'

उन्होंने कहा, "मैं सभी दलितों और बीआर अंबेडकर को मानने वालों को बताना चाहता हूं कि पीएम मोदी संविधान और कानून बदलना चाहते हैं. बीजेपी कानून बदलना चाहती है और अगर ऐसा हुआ तो आरक्षण खत्म हो जाएगा. अब जितने भी सियासतदान आए उनमें अंबेडकर सबसे पढ़े लिखे और काबिल थे. आरएसएस वाले कभी नहीं चाहेंगे कि दलित समाज तरक्की करे. इनकी किताबें उठाकर पढ़ो. चाहे पंडित दीनदयाल की किताब हो या गोलवलकर की किताब हो. ये लोग खामोशी से बोलते हैं और करते हैं. इसीलिए अपील कर रहे हैं कि बीजेपी के खिलाफ वोट करो."

'शांति भंग करना चाहती है बीजेपी'

असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थानीय उम्मीदवार माधवी लता पर भी निशाना साधा जिन्होंने रामनवमी की पूर्व संध्या पर मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा किया. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी शहर का सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बिगाड़ना चाहती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ममता बनर्जी ने ओपिनियन पोल पर उठाए सवाल, बोलीं- इन पर विश्वास न करें, ये बीजेपी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget