एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'छोड़िए न इफ्तार तो देते नहीं मोदी जी...', ईद वाले बयान पर फूट पड़ा ओवैसी का गुस्‍सा

Elections 2024: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि BJP एक भी मुसलमान को टिकट नहीं देती. पीएम मोदी को देश में किसी भी मुसलमान से गले मिलते हुए नहीं देखा है. BJP सरकार ने मुसलमानों से जुड़ी कई स्कॉलरशिप बंद की.

Owaisi On PM Modi Eid Remark: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईद मनाने वाली बात पर तंज कसा है. ओवैसी ने कहा, “10 साल में कभी अपने घर पर एक भी इफ्तार की दावत तक नहीं करते हैं, एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं देते हैं.”

ओवैसी ने टीवी-9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में कहा, “सर छोड़िए न.. एक इफ्तार की दावत नहीं करते अपने घर में 10 साल में.. मेरे घर में ड्राइवर मुसलमान था.. ये पुराने डायलॉग हो चुके हैं, उस जमाने की पिक्चर में अच्छा लगता था. एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया है. नरेंद्र मोदी को किसी मुसलमान से गले मिलते हुए देखा है क्या इंडिया में. आपने मोदी को मुहम्मद बिन सलमान, मुहम्मद बिन जायद से गले मिलते देखा होगा.”

अरब कंट्री से यहां के मुसलमानों की तुलना को बताया गलत 

ओवैसी से जब पूछा गया कि आप पीएम मोदी को आप मुसलमान विरोधी कहते हैं, लेकिन मुस्लिम देशों से अच्छे संबंधों से बिजनेस हो रहा है. इस पर ओवैसी ने कहा कि आप प्रधानमंत्री भारत के हैं या यूएई के हैं. बार-बार मोदी जी कहते हैं कि विश्व बदल गया, मुसलमान बदल रहे हैं, मैं जब अरब कंट्री में जाता हूं... मुझे अरब कंट्री से क्या लेना है... भारत के लोग वहां जाकर काम करते हैं.. यकीनन मक्का मदीना हमारे लिए मुबारक जगह है, लेकिन मैं देश का हूं न. कमाते वहां हैं, लेकिन लाते यहां हैं.

'कुलभूषण के परिवार को कोई पूछता तक नहीं है'  

अच्छे संबंधों की वजह से कतर से भारतीय पूर्व सैनिकों के रिहा होने की बात पर ओवैसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सबसे पहले ये जानिए कि इन लोगों को सजा क्यों हुई. एमएचए के लोगों को बैठा कर पूछ लीजिए.. सांसद में सबसे पहले मैंने इसकी डिमांड की थी. आप मुस्लिम देशों से अच्छी ट्यूनिंग की बात करते हैं तो फिर पाकिस्तान में कुलभूषण फंसा हुआ है, उसे लेकर आइए... वो भी तो भारत का नागरिक है. उसके परिवार को कोई पूछता तक नहीं है.

'अगर देश बदल रहा है तो लोग विदेशों में क्यों जा रहे'

इतने लोग अमेरिका में जाने के लिए जमैका चले गए. वहां से फ्लाइट वापस आ रही है. इंग्लैंड में हमारे 20-25 हजार लोग गलत तरीके से गए हैं, उन्हें भी वापस लेना है. अगर देश बदल रहा है तो इतने लोग क्यों जा रहे हैं.

'मुसलमानों की स्कॉलरशिप से जुड़ी कई योजनाएं की बंद'

ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मुस्लिम विरोधी छवि विपक्ष ने नहीं, बल्कि उन्होंने खुद बनाई है. मिनिस्ट्री ऑफ मायनॉरिटी अफेयर्स में एक प्रोग्राम है ‘प्राइम मिनिस्टर 15 पॉइंट प्रोग्राम’.... 10 साल में पीएम मोदी ने इसकी एक भी बैठक नहीं ली है. मोदी सरकार ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप को 9वीं क्लास से कर दिया, जबकि अल्पसंख्यक मुसलमानों में ड्रॉपआउट 4-5 क्लास से है. मोदी सरकार ने मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन को बंद कर दिया. इससे किसको नुकसान हो रहा है ये आप बताइए.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: BJP को नहीं मिला बहुमत तो क्या करेंगे? ताजा इंटरव्यू में अमित शाह ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget