एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BJP को नहीं मिला बहुमत तो क्या करेंगे? ताजा इंटरव्यू में अमित शाह ने कर दिया बड़ा दावा

Elections 2024 News: अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के साथ 60 करोड़ लाभार्थियों की फौज खड़ी है, जो उन्हें तीसरी बार भी पीएम के रूप में देखना चाहती है. इसलिए बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन 400 पार के टारगेटके साथ आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं का दावा है कि इस बार एनडीए 200 सीटों तक सिमिट जाएगी. ऐसी स्थिति में बीजेपी क्या करेगी, इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की ओर से पिछले 10 साल में किए गए कामों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि इन कामों के आधार पर ही वह दावा कर रहे हैं कि बीजेपी इस बार 400 पार के साथ सरकार बनाएगी.

'प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे पीएम मोदी'

ANI की पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि क्या बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है तो इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की 60% से कम संभावना हो. मुझे यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे..."

'देश को सुरक्षित हाथों में देना चाहते हैं लोग'

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि यह सुरक्षित हो, ये देश समृद्ध हो, दुनिया में इसका सम्मान बढ़े, यह आत्मनिर्भर बने, ये देश विकसित भारत बने. हर भारतीय चाहे गरीब से गरीब हो ये सभी मानते हैं कि पिछले 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है.

'मोदी जी के साथ 60 करोड़ लाभार्थियों की फौज'

अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि मोदी जी के साथ 60 करोड़ लाभार्थियों की फौज खड़ी है. इनकी न कोई कास्ट है और न धर्म. हमने 4 करोड़ गरीबों को घर दिया और अन्य 3 करोड़ को नए कार्यकाल में देंगे. हमने 32 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए. हर घर में नल से जल योजना के तहत 14 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया. 10 करोड़ घरों में एलपीजी का सिलिंडर दिया है.  12 करोड़ घरों में शौचालय बनाया है. 1 करोड़ 41 लाख गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है. आने वाले समय में तीन करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे. इतने लोगों की फौज मोदी जी के साथ है.

ये भी पढ़ें

Zakir Naik News: कोई इनकम नहीं फिर भी बैंक में करोड़ों रुपये, मुंबई-पुणे में जमीनें, फ्लैट, बिल्डिंग, कहां से होती है जाकिर नाइक को फंडिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget