एक्सप्लोरर

Nitish Kumar-PM Modi: NDA की मीटिंग में नीतीश कुमार ने दिया नरेंद्र मोदी को बड़ा मैसेज, जानें क्या बोले बिहार CM

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को इस बार 12 सीटें मिली हैं. भले ही सीटों की संख्या कम है, लेकिन वह किंगमेकर बन गए हैं.

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है. एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दल 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं, जहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी पहले नेता होंगे. 

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार गठन की प्रक्रिया पर तेजी से काम करें. एनडीए की बुधवार को हुई बैठक में सरकार बनाने पर चर्चा हुई. कहा जा रहा है कि इसमें इस बात पर भी चर्चा की गई कि एनडीए के सहयोगी दलों को कौन से मंत्रालय सौंपे जाने हैं. खबर है कि टीडीपी और जेडीयू ने गृह, रक्षा, वित्त, रेल जैसे बड़े मंत्रालयों की मांग रख दी है.

'सरकार बनाने में नहीं होनी चाहिए देरी'- नीतीश कुमार

एनडीए की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी को कहा, "जल्दी कीजिए. सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए. हमें ऐसा जल्द से जल्द करना चाहिए." उनके इस बयान से बीजेपी खुश होगी, क्योंकि ये उनके एनडीए से बाहर नहीं जाने का बड़ा सबूत है. बैठक में एनडीए के सहयोगियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है. एनडीए के 21 सदस्यों द्वारा साइन किए गए प्रस्ताव में कहा गया है, "हमने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है."

बैठक में नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता लल्लन सिंह और संजय झा शामिल थे. एनडीए की मीटिंग में सभी की निगाहें जेडीयू के नीतीश कुमार और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू पर थी, जो इस बार सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. 

जेडीयू और टीडीपी के पास कितनी सीटें? 

दरअसल, टीडीपी ने आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 16 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू ने बिहार की 40 में से 12 सीटें जीतीं. बीजेपी इस बार केवल 240 लोकसभा सीटों पर जीत के साथ बहुमत से पीछे रह गई है. सहयोगियों की मदद से एनडीए ने 293 सीटें हासिल की हैं और बहुमत के आंकड़े को पार किया है. 

यह भी पढ़ें: UP में कैसे पलटी बाजी, सपा की इस 'डबल स्ट्रैटेजी' ने बिगाड़ा BJP का खेल? समझिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget