एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: 'हम आने वाले हैं... ये जाने वाले हैं', एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए जयराम रमेश ने क्यों कही ये बात

Exit Poll 2024: जयराम रमेश का कहना है कि कि एग्जिट पोल मैनेज किया गया है. इस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है. हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं हुआ है. 4 जून को वास्तविक पोल आने दीजिए.

ABP Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार (1 जून 2024) को आए एग्जिट पोल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां जश्न के मूड में है, तो वहीं कांग्रेस इसे गलत बता रही है और पार्टी के नेता इन्हें खारिज कर रहे हैं.

कांग्रेस के महासचिव और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एग्जिट पोल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल मैनेज किया गया है. इस कोई विश्वास नहीं कर सकता है. हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं हुआ है.

4 जून तक इंतजार करने को कहा

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “4 जून को वास्तविक पोल आने दीजिए. I.N.D.I.A गठबंधन को 295 से कम सीट नहीं मिल रही है. एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करना चाहिए. एक माहौल बनाया जा रहा है की हम आने वाले हैं... आने वाले है ये जानेवाले हैं.” जयराम रमेश ने आगे लिखते हुए कहा कि हम चुनाव आयोग जाने वाले हैं. पोस्टल बैलटे की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग डरा हुआ है. उनका जाना तय है.

कांग्रेस ने किया था बहिष्कार का ऐलान

इससे पहले शुक्रवार (31 मई 2024) को कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह एक जून को न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल से जुड़ी बहस में हिस्सा नहीं लेगी. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि पार्टी ने चार जून को वास्तविक परिणाम आने से पहले अटकलों और बहस में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मतदाताओं ने वोट डाल दिया है और उनका फैसला सुरक्षित है. परिणाम चार जून को आएंगे. उससे पहले हमें टीआरपी के लिए अटकलों और बहस में शामिल होने का कोई कारण नहीं दिखता. इसलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एग्जिट पोल बहस में भाग नहीं लेगी. हम चार जून से बहस में खुशी-खुशी हिस्सा लेंगे."

अखिलेश यादव भी एग्जिट पोल का कर चुके हैं विरोध

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को एग्जिट पोल को लेकर लोगों को सचेत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके बहकावे में न आने की अपील की. ​​अखिलेश यादव ने लिखा, "आज मैं आप सभी से एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपील कर रहा हूं. आप सभी को कल (एक जून 2024) को होने वाले मतदान के दौरान और मतदान के बाद के दिनों में भी पूरी तरह से सतर्क, सजग और सावधान रहना चाहिए, जब तक कि मतगणना पूरी न हो जाए और आपको जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाए. भाजपा के बहकावे में न आएं. दरअसल मैं यह अपील इसलिए कर रहा हूं क्योंकि भाजपा वालों ने यह योजना बनाई है कि जैसे ही कल शाम को चुनाव खत्म होंगे, वे मीडिया समूह से विभिन्न चैनलों पर यह कहलवाना शुरू कर देंगे कि भाजपा को करीब 300 सीटों की बढ़त मिली है, जो पूरी तरह से गलत है." उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर झूठ फैलाएगी ताकि मतगणना के दिन विपक्ष सतर्क न रहे. इसका फायदा उठाकर भाजपा मतगणना में धांधली कर सकती है.

ये भी पढ़ें

Red Sea Attack: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना, मिसाइल और ड्रोन से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget