एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के सारे आंकड़े एक तरफ, 12-22 के खेल में कांग्रेस ने दी बीजेपी को मात

ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में एनडीए के लिए 353-383 सीटों की जीत का अनुमान दिया गया है और सिर्फ बीजेपी के खाते में 315 सीटें जा सकती हैं.

ABP Cvoter Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार (1 जून, 2024) को एग्जिट पोल आ गए. एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए बंपर जीत का अनुमान जताया गया है. आंकड़ों का अनुमान है कि 2024 के चुनाव की जीत पिछली बार से भी बड़ी होने वाली है. एनडीए के खाते में 353-383 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के पाले में 152-182 सीटों का अनुमान है. हालांकि, कांग्रेस के लिए सीटों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

सी-वोटर ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर बताया कि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेपी की 12 सीटें बढ़ सकती हैं, जबकि कांग्रेस की 22 सीटें बढ़ने का अनुमान है. आंकड़ों के अनुसार 2024 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 74 सीटें जाने का अनुमान है, जो पिछली बार से 22 सीटें ज्यादा हैं.

बीजेपी की बात करें तो एग्जिट पोल में बीजेपी को 315 सीटों पर जीतते दिखाया गया है और पिछली बार से यह आंकड़ा सिर्फ 12 सीटें ज्यादा हैं. आंकड़ों के अनुसार इस बार सीटों पर बढ़त का कांग्रेस का आंकड़ा बीजेपी से ज्यादा हो सकता है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थीं और एनडीए गठबंधन ने 353 सीटों के साथ सरकार बनाई थी. वहीं, कांग्रेस ने पिछली बार 52 सीटें जीतीं और यूपीए को 44 सीटें मिली थीं. इसके अलावा, 2019 में बीजेपी से मुकाबले के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के महागठबंध को 126 सीटें मिली थीं. एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपीए को इस बार 74 सीटें मिल सकती हैं.

लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार और 370 पार दावे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि 2024 के चुनाव में बीजेपी अकेले 370 सीटें जीतेगी और एनडीए की सीटों का आंकड़ा 400 के पार जाएगा. एग्जिट पोल में एनडीए के लिए 353-383 का आंकड़ा दिया गया है. सातों फेज की वोटिंग संपन्न हो चुकी है और सबकी नजरें 4 जून पर टिकी हैं क्योंकि उस दिन मतगणना है और इसके साथ साथ साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार आने वाली हैं.

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें:-
ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: ममता बनर्जी को बंगाल में बहुत बड़ा झटका, 2014 में 34, 2019 में 22 और अब 13 से 17

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget