एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 4% वोट, पूर्वांचल की 18 सीटों पर पकड़..  NDA के लिए क्यों जरूरी हैं ओपी राजभर?

राजनीतिक गलियारों में कहावत है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से गुजरता है. ऐसे में बीजेपी ने मिशन 400 के लिए यूपी में सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को यूपी कैबिनेट का विस्तार किया गया.

2024 के चुनाव में 400 पार के नारे के साथ उतरी बीजेपी का मुख्य टारगेट है यूपी. इसी टारगेट की तरफ कदम बढ़ाने के लिए योगी कैबिनेट में मंगलवार (05 मार्च 2024) को विस्तार किया गया है. यूं कहें तो इस विस्तार से राज्य के सभी सियासी समीकरण साधने की कोशिश की गई है. योगी कैबिनेट के इस विस्तार में चार नए मंत्रियों को जगह दी गई है. इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के चीफ ओमप्रकाश राजभर भी शामिल हैं. राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की पार्टी सपा से गठबंधन किया था. बाद में वे पाला बदलकर NDA में शामिल हो गए. ऐसे में जानते हैं कि राजभर बीजेपी के लिए कितने जरूरी हैं.  

माना जा रहा है कि राजभर को मंत्री बनाने से NDA की पूर्वांचल में ताकत बढ़ेगी. पूर्वांचल की जिन सीटों पर 2019 में बीजेपी को जीत नहीं मिली थी, उनमें भी जीत की संभावना बढ़ सकती है. दरअसल, यूपी में 4% राजभर वोट है. इतना ही नहीं पूर्वांचल के 18 जिलों में राजभर की अच्छी पकड़ मानी जाती है. राजभर के आने से 16 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को फायदा मिलेगा.   

किन सीटों पर राजभर का प्रभाव?

राजभर को पूर्वांचल यूपी का प्रभावशाली ओबीसी नेता माना जाता है. उनके बीजेपी के साथ आने से गैर-यादव ओबीसी वोटों में NDA की पैठ और मजबूत होगी.  राजभर गाजीपुर से विधायक हैं. उनकी पार्टी की वाराणसी, जौनपुर, घोसी, लालगंज, गाजीपुर, आंबेडकर नगर, सलेमपुर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, इलाहाबाद, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, मछली शहर, भदोही सीटों पर अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है.

2019 में राजभर के बाहर जाने से हुआ था नुकसान

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने आजमगढ़ को छोड़कर पूर्वी यूपी की 28 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2019 में जब यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन में लड़े तो पूर्वी यूपी की 6 सीटें बीजेपी ने गंवा दी. इस चुनाव में राजभर की पार्टी ने एनडीए से बाहर आकर 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. भले ही राजभर एक भी सीट न जीत पाए हों, लेकिन उनके काटे वोट बीजेपी की हार के लिए काफी थे. माना जा रहा है कि अब राजभर के NDA खेमे में जाने से इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget