एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर आज फिर हो रहा मतदान, जानें क्यों फिर करानी पड़ रही वोटिंग

Lok Sabha Election Polls: चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश में 8 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित किया था. आज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दोबारा मतदान कराया जाएगा.

Lok Sabha Election Polling: चुनाव आयोग ने मणिपुर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भी दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है. दरअसल,  अरुणाचल प्रदेश के 8 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी. अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिगं के दौरान कई मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया. यहां चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों के आठ मतदान केंद्रों पर हुए लोकसभा चुनाव को 'अमान्य' घोषित कर दिया. 

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरे राज्य में मतदान हुआ था. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि बीते 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ मतदान के दौरान इन 8 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) क्षतिग्रस्त हो गई थी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं.

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी वोटिंग

इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैन ने एक आदेश में कहा कि ताजा मतदान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. वहीं, 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान, 8.92 लाख मतदाताओं में से 76.44 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने दो लोकसभा क्षेत्रों और 60 विधानसभा सीटों में से 50 पर एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जबकि, मुख्यमंत्री पेमा खांडू (मुक्तो) और उपमुख्यमंत्री चौना मीन (चौखाम) सहित 10 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं.

इन राज्यों से दोबारा की जाएगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र में सारियो, कुरुंग कुमेय में न्यापिन विधानसभा सीट के लोंगटे लोथ, ऊपरी सुबनसिरी जिले में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के डिंगसेर, बोगिया सियुम, जिम्बारी और लेंगी, सियांग जिले के रुमगोंग विधानसभा क्षेत्र के बोग्ने और मोलोम मतदान केंद्रों पर दुबारा से वोटिंग कराने का फैसला किया. जहां अरुणाचल प्रदेश में 50 विधायकों के लिए 19 अप्रैल को मतदान किया था, यहां 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections: दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर आज से थम जाएगा प्रचार, मैदान में कितने प्रत्याशी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget