एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 272, 303, 370 या 400 पार?  बीजेपी को 2024 चुनाव में प्रशांत किशोर दे रहे कितनी

प्रशांत किशोर ने कहा कि उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बीजेपी को कोई मटीरियल डैमेज नहीं होगा. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बीजेपी को सीटों और वोट शेयरिंग दोनों का ही फायदा मिलेगा.

लोकसभा चुनाव लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है और अब सबकी नजर नतीजों पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे की चर्चा बहुत तेज है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 370 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. उनके इस दावे पर विपक्ष और कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का ऐसा कहना है कि बीजेपी को इस बार कई बड़े राज्यों में नुकसान होगा और वह 370 सीटें नहीं जीत पाएगी. राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने भी सीटों को लेकर ऐसी ही भविष्यवाणी की है, लेकिन उनका यह भी कहना है कि पार्टी पिछले आंकड़े के आस-पास या उससे ऊपर ही रहेगी कम पर नहीं होगी.

एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नुकसान होगा तो ऐसा है नहीं क्योंकि जो आंकड़े पेश किए जा रहे हैं वो पिछले चुनाव के इर्द-गिर्द ही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में नुकसान नहीं होगा और दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में फायदा होगा.

प्रशांत किशोर ने बताया, 303 से ऊपर ही रहेगा बीजेपी का आंकड़ा
प्रशांत किशोर ने कहा, 'जनवरी में जब पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी को 370 और एनडीए को 400, तब से मैं कह रहा हूं कि बीजेपी की 370 तो आ ही नहीं सकती. ये तो नारेबाजी है अपने कार्यकर्ताओं के लिए है, लेकिन बीजेपी की 370 अपने से नहीं आ सकती हैं. एनडीए की सीट कितनी आएंगी, इसका आकलन करना बेईमानी है क्योंकि जो पिछले सालों में हमने देखा है कि जीतने के बाद कौन कहां जाएगा, इसका कोई आकलन है नहीं. एनडीए के नंबर के विशलेषण का कोई आधार नहीं है.'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि बीजेपी की 370 सीटें नहीं आ रही, लेकिन वह 370 के नीचे भी नहीं जा रही. पिछले लोकसभा में 303 नंबर जो था, वही रहेगा या उससे कुछ बेहतर होगा खराब नहीं होगा. 303 के इर्द-गिर्द रहेगा.

बीजेपी को नॉर्थ-वेस्ट और ईस्-साउथ में नहीं होगा नुकसान, बोले प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि कैसे बीजेपी 300 का आंकड़ा पार करेगी. उन्होंने इसका गणित समझाते हुए कहा ये बड़ा सिंपल गणित है. बीजेपी के 303 आएंगे कि नहीं, इसको अगर समझना है तो देखिए कि बीजेपी की 303 सीटें आईं कहां से. करीब 250 सीट नॉर्थ और वेस्ट आई हैं. उन्होंने कहा, 'आपको बस ये देखना है कि नॉर्थ या वेस्ट में बीजेपी को मटीरियल डैमेट हो रहा है. मटीरियल डैमेज से मतलब आपको ये देखना है कि क्या वह यहां 50 से ज्यादा सीटें हार रहे हैं. दूसरो जो देश का हिस्सा है- ईस्ट और साउथ, जिसमें बिहार, बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु हैं. इन 225 सीटों में बीजेपी के पास अभी करीब 50 सीटें हैं.'

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस क्षेत्र की 225 सीटों में बीजेपी का वोट शेयर और सीट दोनों ही बढ़ रहे हैं. बंगाल, ओडिशा, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी के 15-20 सीटें बढ़ रही हैं और वोट शेयर बढ़ेगा. नॉर्थ और वेस्ट में कोई मटीरियल डैमेज है नहीं. 

योगेंद्र यादव के दावे पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
विपक्ष के दावों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वो जो नैरेटिव दे रहे हैं उससे कहीं भी बीजेपी को नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है. समाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के दावे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह कह रहे हैं कि 370 नहीं बीजेपी को 268 ही आएगा. अगर उनके भी नैरेटिव को मान लें तो वो भी यही कह रहे हैं कि सरकार बीजेपी की बन रही है क्योंकि सरकार बनाने के लिए 272 सीटें ही चाहिए. उन्होंने कहा कि उन आंकड़ों को भी आप देखें तो वो सारा दामोदार इस बात पर बैठा रहे हैं कि बीजेपी को महाराष्ट्र में बहुच डैमेज होगा.

महाराष्ट्र और यूपी में क्या होंगे बीजेपी के जीत के आंकड़े?
महाराष्ट्र और यूपी में बीजेपी को कितना नुकसान होगा, इसे लेकर लगाए जा रहे कयासों पर प्रशांत किशोर ने कहा, 'मान लीजिए लोग कह रहे हैं कि जो सबसे ऑपस्मिस्टिक ऑपोजिशन के नंबर आएंगे महाराष्ट्र से, लोग कह रहे हैं कि हम 20-25 सीट जीतेंगे. अगर विपक्ष 20-25 सीट जीत भी गया तो भी आउटगोइंग लोकसभा में बीजेपी की 23 सीटें हैं. 23 से कम तो तब भी नहीं हुआ, तो बीजेपी का नंबर कहां घटेगा. कुछ लोग यूपी में कह रहे हैं कि नंबर घटेगा, तो वो भूल गए हैं कि पिछली बार बीजेपी को यूपी और बिहार में मिलाकर 2014 के मुकाबले करीब 25 सीटों का नुकसान हुआ था, जो बंगाल से पूरा हुआ था.'

2014 में बीजेपी को यूपी में हुए नुकसान पर उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि बसपा और सपा साथ लड़े थे और बीजेपी 73 से घटकर 62 पर आ गई थी. तो अगर कोई ये कह रहा है कि बीजेपी को 20 सीटों का नुकसान हो रहा है तो मैं बहस में पड़े बगैर ये कहूंगा कि तो बीजेपी की सीट घटी कहां उनकी तो 62 हैं ही 18 पहले से हारे हुए हैं. नुकसान तो तब होगा जब वो कहें कि 40 से 50 सीटें हार रहे हैं, लेकिन वो न पक्ष कह रहा है और न ही विपक्ष.'

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Election: 'मैं 35 साल के तजुर्बे से कह रहा, BJP को बहुमत भी नहीं मिलेगा', योगेंद्र यादव ने फेल की प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget