एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हम इस्लाम और मुसलमानों के विरोधी नहीं...', PM मोदी ने मुस्लिम समुदाय को दी ये खास नसीहत

Lok Sabha ELection Latest News: पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नेहरू युग से ही यह कहानी गढ़ते रहे हैं. वे हमेशा हमें मुस्लिम विरोधी कहकर गाली देते रहे हैं.

PM Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों को लेकर कहा है कि वह इस्लाम या मुसलमानों का विरोध नहीं करते हैं. वह चाहते हैं कि मुस्लिम अपने भविष्य के विकास के बारे में सोचें. मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी की ये टिप्पणी इसलिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछले दिनों अपने भाषण में कथित तौर पर उन्होंने मुसलमानों को घुसपैठिए कहा था.

इसके बाद से विपक्ष लगातार उन पर हमले कर रहा है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी लाभ के लिए मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव करने से इनकार किया और अपनी हालिया टिप्पणी को बहुसंख्यक हिंदुओं की संपत्ति को मुसलमानों के बीच पुनर्वितरित करने की विपक्षी कांग्रेस पार्टी की चुनावी योजना से जोड़ा है. हालांकि कांग्रेस ऐसे किसी भी वादे से लगातार इनकार कर रही है.

'कांग्रेस ने बनाया लोगों में डर का माहौल'

पीएम नरेंद्र मोदी ने टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम इस्लाम और मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं. यह हमारा डोमेन नहीं है. जहां तक विपक्ष के आरोप की बात है तो वे नेहरू युग से ही यह कहानी गढ़ते रहे हैं. वे हमेशा हमें मुस्लिम विरोधी कहकर गाली देते रहे हैं. दूसरे, वे हमें इसलिए गालियां देते थे क्योंकि बहुत कम मेहनत करने पर उन्हें लाभ मिलता था. इसलिए, वे हमें मुस्लिम विरोधी कहकर बदनाम करेंगे और फिर दावा करेंगे कि वे मुसलमानों के मित्र हैं. इससे उन्हें फायदा होता है इसलिए उन्होंने ये डर का माहौल बनाया है.

'अब समझदार हो रहा मुस्लिम'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुस्लिम समाज अब जागरूक हो गया है. जब मैंने तीन तलाक खत्म किया और उस प्रथा को खत्म किया, तो मुस्लिम बहनों को लगता है कि मैं उनकी चिंताओं के प्रति सच्चा हूं. जब मैं आयुष्मान कार्ड देता हूं तो वे कहते हैं कि मैं सच्चा आदमी हूं. उन्हें अहसास है कि मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहा हूं. विपक्ष की परेशानी यही है कि उनका झूठ पकड़ा गया है, इसलिए गुमराह करने के लिए उन्हें हर तरह के झूठ बोलते रहना पड़ता है.

'आत्मनिरीक्षण करे मुस्लिम समाज'

मुस्लिम समुदाय से की ये खास अपील2 पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में आगे कहा, "मैं मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं: आत्मनिरीक्षण करें, सोचें. देश प्रगति कर रहा है, अगर आपको अपने समुदाय में कोई कमी महसूस होती है, तो इसके पीछे क्या कारण है? जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब आपको सरकारी लाभ क्यों नहीं मिला?"  मोदी ने मुसलमानों और चुनावों का जिक्र करते हुए कहा, "अपने बच्चों और अपने भविष्य के बारे में सोचें" मैं नहीं चाहता कि कोई भी समुदाय मजदूरों की तरह रहे क्योंकि कोई उन्हें डरा रहा है."

'धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं'

इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के गरीबों में हिंदू, ईसाई और पारसी सभी शामिल हैं और सभी को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. मैंने कभी नहीं कहा कि मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिलेगा. मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि धर्म आरक्षण देने का आधार नहीं हो सकता. देश में गरीबों में सभी हिंदू, ईसाई और पारसी शामिल हैं; सभी को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. मोदी ने कहा, ''दलितों और आदिवासियों को हजारों वर्षों से अन्याय का सामना करना पड़ा है, और एक विशेष कारण है कि हमारे संविधान निर्माताओं ने सही निर्णय लिया है, और हम इसके लिए आभारी हैं, कोई भी राजनीतिक दल इसका विरोध नहीं करता है.''

ये भी पढ़ें

Adani Inspire: अडानी की बिल्डिंग खरीदने की तैयारी में ब्लैकस्टोन ग्रुप, 2000 करोड़ रुपये में हो सकता है सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget