एक्सप्लोरर

Adani Inspire: अडानी की बिल्डिंग खरीदने की तैयारी में ब्लैकस्टोन ग्रुप, 2000 करोड़ रुपये में हो सकता है सौदा

Blackstone Group: अडानी ग्रुप काफी समय से इस 10 मंजिला बिल्डिंग को बेचना चाहता है. उसकी कई देशी-विदेशी कंपनियों से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है.

Blackstone Group: अडानी रियल्टी और ब्लैकस्टोन ग्रुप के बीच बड़ी लैंड डील होने की संभावना बहुत बढ़ गई है. ब्लैकस्टोन ग्रुप की नजर अडानी रियल्टी के कॉमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट इंस्पायर बीकेसी पर है. कंपनी इस 8 लाख स्क्वायर फीट के ऑफिस टावर के लिए 1800 से 2000 करोड़ रुपये तक चुका सकती है. अडानी का यह टावर मुंबई के बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बांद्रा कुर्ला में बना हुआ है. 

10 मंजिला इमारत को बेचने की तैयारी में अडानी ग्रुप 

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि अमेरिका की इनवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन ग्रुप (Blackstone Group) और अडानी ग्रुप (Adani Group) में इस डील को लेकर वार्ता आगे बढ़ चुकी है. अडानी ग्रुप काफी समय से इस 10 मंजिला इमारत को बेचने के प्रयास में है. इसके लिए अडानी ग्रुप ने कई देशी-विदेशी कंपनियों से चर्चा की है. इनमें ब्रूकफील्ड इंडिया (Brookfield India) और शपूरजी पलोनजी इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (Shapoorji Pallonji Investment Advisors) भी शामिल हैं. 

कोविड-19 महामारी के चलते टल गई थी डील 

ब्लैकस्टोन ग्रुप ने पहले भी इस प्रॉपर्टी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, कोविड-19 महामारी के साल 2020 में फैलने के बाद यह बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी थी. अब ब्लैकस्टोन फिर से इस डील के लिए सक्रिय हो गई है. पिछले डेढ़ साल में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड में जबरदस्त तेजी आई है. कंपनियों द्वारा वर्क फ्रॉम ऑफिस को तरजीह देने के चलते ऑफिस स्पेस की डिमांड तेज होती जा रही है. अडानी इंस्पायर को भी डिमांड बढ़ने का काफी फायदा हुआ है. उनका यह टावर लगभग 90 फीसदी लीज हो चुका है. इसमें नोवार्टिस, रिलायंस निपॉन लाइफ इंश्योरेंस, असेंडस फर्स्टस्पेस डेवलपमेंट मैनेजमेंट और एमयूएफजी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों ने जगह ली है. 

205 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से हुई हैं लीज 

हाल ही में को वर्किंग ऑफिस स्पेस देने वाले कंपनी भीवे वर्कस्पेस (Bhive Workspace) ने इस टावर में 62 हजार स्क्वायर फीट जगह 5 साल के लिए लीज पर ली थी. यह सभी लीज 205 रुपये प्रति स्क्वायर फीट प्रति महीना की दर से हुई हैं. तीन साल बाद इस किराए में 15 फीसदी की वृद्धि भी होगी.

ये भी पढ़ें 

Ananya Birla: अनन्या बिड़ला अब बिजनेस पर देंगी पूरा ध्यान, भारी मन से छोड़ा अपना पसंदीदा शौक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: 100 रुपये का पुराना नोट भी हो सकता है नकली, जानें कैसे करें चेक
100 रुपये का पुराना नोट भी हो सकता है नकली, जानें कैसे करें चेक
Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget