एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में BJP कर रही क्लीन स्वीप, लेकिन इस राज्य में पार्टी का हो गया सूपड़ा साफ, नहीं मिली एक भी सीट

ABP Cvoter Exit Poll: एबीपी न्यूज सी वोटर समेत देश के अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि इस राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: देश में 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा चुनाव शनिवार (1 जून) को अंतिम चरण की वोटिंग के साथ समाप्त हुई. मतदान खत्म होने के बाद शनिवार देर शाम को अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया है. एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल अनुसार देशभर में एनडीए 353-383 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इसी तरह अधिकतर एग्जिट पोल ने एनडीए को 350 से अधिक सीटें दी है.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल की मानें तो पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में जा सकती है. एग्जिट पोल में सिक्किम को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हों, लेकिन वहां के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है, हलांकि विधानसभा चुनाव के प्रचार में बीजेपी की रैलियों में काफी लोग जुट रहे थे. इस बार सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हुए हैं.

सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ रही थी बीजेपी

इस बार बीजेपी सिक्किम में अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ रही थी, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा. सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से बीजेपी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने राज्य की 32 सीटों में से 31 पर कब्जा किया, वहीं एक सीट एसडीएफ को मिली.

बीजेपी के साथ-साथ एसडीएफ की प्रदर्शन खराब

सिक्किम विधानसभा चुनाव में सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि वहां की प्रमुख विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) का प्रदर्शन भी बहुत खराब रहा. एसडीएफ सुप्रीमो चामलिंग दोनों सीटों से हार गए हैं, जहां से वे चुनाव लड़ रहे थे. एसडीएफ के एक मात्र उम्मीदवार तेनजिंग नोरबू लाम्था ने पूर्वी सिक्किम के श्यारी से जीत हासिल की.

सिक्किम बीजेपी के अध्यक्ष दिली राम थापा अपर बुरटुक विधानसभा में एसकेएम की उम्मीदवार कला राय से हार गए. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी और राज्य सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे. 

ये भी पढ़ें : क्या एक भी एग्जिट पोल 2024 लोकसभा चुनाव में बनवा रहा इंडिया गठबंधन की सरकार? पढ़ें कौन दे रहा सबसे ज्यादा सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget