एक्सप्लोरर

शरद पवार के बहाने पीएम का विपक्ष पर तंज, कहा- हवा का रुख जानते हैं, इसलिए नहीं लड़ रहे चुनाव

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है.

वर्धा, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी समर में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं. चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री मोदी विरोधियों पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में ना सिर्फ अपनी सरकार ही खूबियां गिनाईं बल्कि विरोधियों को भी आड़े हाथ लिया. प्रधानमंत्री ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के चुनाव ना लड़ने को लेकर भी तंज कसा. पीएम ने कहा कि वो जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''एक समय था जब शरद पवार जी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं. उन्होंने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे. लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है.''

एनसीपी के पारिवारिक झगड़े को प्रधानमंत्री ने चुनावी मुद्दा बनाया. प्रधानमंत्री ने कहा, ''एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है. पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं. इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है.''

प्रधानमंत्री ने एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को भी निशाने पर लिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ''वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं. इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है.'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है. जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं. 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है.

हिंदू आतंकवाद का मुद्दा भी प्रधानमंत्री ने उठाया प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा, ''वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं. इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है. सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है. कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है. आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं. हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है.''

महाराष्ट्र के बड़े शहरों में वोटिंग की तारीख? -11 अप्रैल- नागपुर, वर्धा, गढ़चिरौली, यवतमाल, अमरावती, नांदेड़, लातूर, सोलापुर -23 अप्रैल- पुणे, बारामती, औरंगाबाद, रायगढ़, सतारा, रत्नागीरी, कोल्हापुर -29 अप्रैल- धुले, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, शिर्डी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget