एक्सप्लोरर

लोकसभा ने बनाया इतिहास, पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा देर तक चली सदन की कार्यवाही

इससे पहले 26 जुलाई 1996 को रेल बजट पर चर्चा के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक यानी करीब 20 घंटे चली थी. उस वक्त देवगौड़ा सरकार में रामविलास पासवान रेल मंत्री थे.

नई दिल्ली: 11 जुलाई 2019 यानि गुरुवार की तारीख देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गई. 11 जुलाई को शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही लगातार 13 घंटे तक चली. सुबह 11 बजे शुरू होकर लोकसभा की कार्यवाही लगभग मध्यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक चली. संसदीय इतिहास के पिछले बीस सालों में कल के दिन सबसे ज़्यादा देर तक कार्यवाही चली. इस दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल के अलावा आम बजट में रेलवे से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा की गई पर सबसे ज़्यादा समय अनुदान मांगों की चर्चा को दिया गया. सदन की इस ऐतिहासिक बैठक पर सरकार गदगद नज़र आई.

दरअसल लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पहल पर सभी दलों ने तय किया कि एक ही दिन की सिटिंग में आम बजट में रेलवे मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा पूरी कर ली जाए. ये भी तय किया गया कि चर्चा में ज़्यादा से ज़्यादा सांसदों को बोलने का मौक़ा दिया जाए, कोशिश की जाए कि पहली बार आए सांसदों को प्राथमिकता दी जाए. इसके बाद स्पीकर कार्यालय ने ख़ुद पहल कर सभी पार्टियों के नेताओं को फ़ोन करना शुरू किया. सूत्रों के मुताबिक़ पहली बार चुनकर आए सांसदो को इस चर्चा में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें नाम देने के लिए फ़ोन किए जाने लगे. करीब 90 सांसदों ने बोलने का नोटिस दिया.

इस पूरे मामले पर स्पीकर की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, ''नए स्पीकर ने सदन का कामकाज बिल्कुल बदल कर रख दिया है. हमारी पत्नी अस्पताल में हैं फिर भी मैं यहां हूं. सभी सांसदों की रुचि है कोई दिक्कत नहीं है.''

अब तक सबसे ज्यादा देर तक लोकसभा की कार्यवाही चलने का रिकॉर्ड 1996 का है. उस समय प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की सरकार बनी थी और आज मोदी सरकार ने वरिष्ठ मंत्री रामविलास पासवान तब रेल मंत्री हुआ करते थे. उस साल रेल बजट पर चर्चा 24, 25 और 26 जुलाई को हुई थी. 26 जुलाई यानि चर्चा के आख़िरी दिन सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई जो 27 जुलाई की सुबह 7:10 तक चलती रही. मतलब यह हुआ कि सदन की कार्यवाही लगातार 20 घंटे तक चली.

उस दिन चर्चा में सबसे आख़िरी वक्ता बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा थे जो पहली बार सांसद चुनकर आए थे. भानु प्रताप वर्मा आज भी उत्तर प्रदेश के जालौन से बीजेपी के सांसद हैं. भानु प्रताप सिंह वर्मा कल रात भी लोकसभा में मौजूद रहे और एबीपी न्यूज़ को 1996 की रिकॉर्ड बनाने वाली रात के बारे में बताया. भानु प्रताप वर्मा ने कहा, ''1996 में मैं पहली बार सांसद बना था. रुचि है सांसदों की और उत्साहित भी हैं. सभी सांसदों को अपनी बात रखने और क्षेत्र का मुद्दा उठाने का मौक़ा मिला है.''

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला संसद सत्र है और राज्यसभा में दो दिनों को छोड़कर सत्र का कामकाज सामान्य से ज़्यादा रहा है. दो दिनों पहले भी आम बजट पर चर्चा के लिए लोकसभा की कार्यवाही रात 11 बजे तक चली थी. कल राज्यसभा की कार्यवाही भी रात 9 बजे तक चली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget