एक्सप्लोरर

राहुल के ‘मोदी को डंडा मारेंगे’ वाले बयान पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेस-BJP सांसद

राहुल गांधी ने कहा था- ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. हिन्दुस्तान के युवा इसको डंडा मारेंगे.पीएम मोदी ने कहा- 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, जिससे मेरी पीठ मजबूत हो जाएगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘युवा पीएम मोदी को डंडे से मारेंगे’ वाले बयान पर आज लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ. सदन में बीजेपी और कांग्रेस के सांसद एक दूसरे से भिड़ गए, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को एक बजे तक स्थगित कर दिया गया. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में राहुल के इस बयान पर तंज कसा था. उस वक्त राहुल पीएम मोदी के सामने ही बैठे हुए थे.

आज लोकसभा में क्या हुआ?

दरअसल लोकसभा में आज राहुल गांधी ने लिखित में एक सवाल पूछा था. राहुल के सवाल का जवाब केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को देना था. लेकिन हर्षवर्धन ने सवाल का जवाब देने से पहले कहा, ‘’मैं राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने पीएम को डंडे से मारने की बात कही है.’’

हर्षवर्धन की इसी बात पर कांग्रेस सांसद हंगामा करने लगे. इसके बाद बीजेपी सांसद हर्षवर्धन के समर्थन में नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते दोनों पार्टियों के सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन के पास आ गए. हंगामा देख ओम बिरला ने लोकसभा एक बजे तक स्थगित कर दी.

कल पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले कल लोकसभा में ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी के डंडे वाले बयान का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा था, ''मैंने कांग्रेस के एक नेता का कल वक्तव्य सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे. ये काम थोड़ा कठिन है, तैयारी में 6 महीने लगते ही हैं. मैंने भी तय किया है कि 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, जिससे मेरी पीठ मजबूत हो जाएगी. 20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गालीप्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले.''

राहुल ने क्या बयान दिया था?

बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि ''ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. हिन्दुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिन्दुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता.''

यह भी पढ़ें-

शाहीन बाग मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- चुनाव बाद सुनवाई करना उचित

Delhi Election: चुनाव से ठीक पहले रिश्वत लेते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के OSD गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget